{"_id":"5c193abfbdec2256c210cddf","slug":"31545157311-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका निरस्त फिर भी नदी में कर रहे थे अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका निरस्त फिर भी नदी में कर रहे थे अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका निरस्त फिर भी नदी में कर रहे थे अवैध खनन
लखीमपुर खीरी। ठेका निरस्त होने के बाद भी माफिया थाना सिंगाही क्षेत्र में जौरहा नदी से बालू का अवैघ खनन करा रहे थे। इसका खुलासा मंगलवार को नायब तहसीलदार के छापे के दौरान हुआ। नायब तहसीलदार निघासन ने कानूनगो के साथ गांव पोखरी के पास छापामार कर बालू भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली, जबकि पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चालक मौके से लेकर भाग निकले। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिंगाही थाना पुलिस ने सीज कर दिया है।
जौरहा नदी से रेत निकालने का ठेका पलिया कलां के एक हैप्पी नाम के व्यक्ति का था, जो एक महीने पहले निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी माफिया थाना सिंगाही क्षेत्र में तिकुनियां, मोतीपुर, चौगुर्जी, सिंगहा कलां और सिंगहा खुर्द के कुछ लोगों के मिलकर पोखरी के पास से नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। करीब एक महीने से प्रतिदिन 35 से 40 ट्रॉलियां अवैध खनन कर निकाली जा रही हैं। चालकों को 1200 रुपये की रसीद भी दी जा रही थी। मंगलवार को किसी ने अवैध खनन की सूचना नायब तहसीलदार निघासन को दी। जिस पर शाम करीब पांच बजे नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने कानूनगो अनिल कुमार शुक्ला और राजस्व टीम के साथ पोखरी गांव के पास नदी पर छापा मारा। राजस्व टीम को आता देख चालक पांच खाली खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मौके से भाग निकले, जबकि टीम ने बालू भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। टीम ने पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिंगाही पुलिस को सौंप दिया। खनन इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दी। सूचना पर खनन इंस्पेक्टर भी थाना सिंगाही पहुंचे और जांच के बाद अवैध खनन मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।
---------
गांव पोखरी के पास जौरहा नदी से अवैध खनन की शिकायत आ रही थी। खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध रूप से 1200 रुपये की टोकन पर्ची भी दी गई है। इस पर्ची को भी कब्जे में लिया गया है। जिस ठेके की टोकेन पर्ची दी जा रही है। वह ठेका एक महीने पहले निरस्त हो चुका है। दूसरा ठेका भी अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
- अनिल कुमार शुक्ला, कानूनगों तहसील निघासन