फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मितौली सीएचसी पर डॉक्टर से हाथापाई, बवाल

मितौली सीएचसी पर डॉक्टर से हाथापाई, बवाल

Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
मितौली सीएचसी पर डॉक्टर से हाथापाई, बवाल
06 एलकेएच 29,30, 31 और 32
विज्ञापन


सीएचसी पर डॉक्टर से हाथापाई, बवाल
बेटे के इलाज में देरी पर शब्बीर बंजारा से हुआ विवाद
बंजारा जाति के लोग अस्पताल में आ धमके, घंटो चला हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। सीएचसी मितौली के पास स्थित बंजारा बस्ती के शब्बीर ने बेटे के इलाज में देरी पर डॉक्टर संजय वर्मा से हाथापाई कर दी। इसी बीच अस्पताल के पास स्थिति बंजारा बस्ती से कई अन्य लोग आ धमके और हंगामा करने लगे। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स सीएचसी पहुंची। देखते ही देखते अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। उधर घटना से आक्रोषित अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएचसी में ताला लगा दिया। पुलिस ने डॉक्टर संजय वर्मा की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।
सीएचसी के डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। सुबह करीब 11.20 बजे शब्बीर नाम का बंजारा एक बच्चे को दिखाने आया था। उन्होंने उससे रुककर देखने की बात कही। इसी पर शब्बरी भड़क गया। अपशब्द कहते हुए कॉलर पकड़ लिया और घसीटने लगा। इससे डॉक्टर के कपड़े भी फट गये। शोर सुनकर आसपास के और बंजारे आ गए। इस दौरान बीच बराव करने पहुंचे अस्पताल कर्मचारियों और बंजारों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हंगामे के दौरान ओपीडी का फर्नीचर अस्त व्यस्त हो गया। सूचना पर मितौली, नीमगांव, मैगलगंज सहित कई थानों की फोर्स के साथ सीओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। अस्पताल स्टाफ ने भाग रहे एक बंजारे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल में ताला जड़ दिया और थाने पहुंच गए। एसडीएम राम दरश राम और सीओ ने थाना पहुंच कर डाक्टरों से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब लोग शांत हुए। हंगामे के कारण ओपीडी से इमरजेंसी सेवाएं करीब तीन घंटे तक ठप रहीं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घायल डॉ. संजय वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शब्बीर, मोहम्मद हसनैन, शरीफ, नजीर, हसन, मुस्ताक और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल डॉक्टर और कर्मचारियों का बेहजम सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


शब्बीर ने डॉक्टर पर इलाज न करने का लगाया आरोप
मारपीट के आरोपी शब्बीर बंजारा का कहना है कि उसका बच्चा गंभीर रूप से बीमार है। वह सुबह से कई बार बच्चे को लेकर अस्पताल गया, लेकिन डॉक्टर बच्चे का इलाज न करके दूसरे डाक्टरों के कमरे में दौड़ा रहे थे, जबकि बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी। जब इसका विरोध किया गया तो डॉक्टर मारपीट पर आमादा हो गए। अस्पताल के लोगों ने एक राय होकर उसके व भाईयों के साथ मारपीट की। जैसे तैसे वहां से जान बचाकर भागा और जिला अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस संघ ने की घटना की निंदा
डॉक्टर के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ सीएमएस संघ भी आ गया है। हंगामे की खबर पर मितौली पहुंचें संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर घटना की निंदा की। संघ के प्रांतीय सचिव डॉ. अमित सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed