{"_id":"5b168c944f1c1b6a4d8b4d5c","slug":"31528204436-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों से मांगी जा रही रंगदारी तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी: नरेश उतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों से मांगी जा रही रंगदारी तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी: नरेश उतम
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--- 05एलकेएचपी12, 13
‘विधायकों से मांगी जा रही रंगदारी तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी’
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
कहा- डीजल-पेट्रोल के दाम छू रहे आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। विधायकों से रंगदारी मांगी जा रही है तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे हो सकेगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महंगाई का मुद्दा भी उठाया। बोले डीजल, पेट्रोल और बिजली के बढ़ते दाम से जनता बेहाल है। किसानों की बात करते हुए कहा कि कर्जामाफी के नाम पर किसानों को छला गया है।
देवकली स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय में सपा नेताओं ने पूर्व विधायक डॉ. कौशल किशोर वर्मा की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कैराना और नूरपुर में मिली जीत को आधार मानते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ रही है। 2019 के चुनाव में भाजपा साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा चुनाव लड़ेगी। महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रवि वर्मा ने कहा कि डॉ. कौशल किशोर जमीन से जुड़े नेता था, जिन्होंने किसानों और गरीबों के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि गन्ना किसान बदहाल है, जिसका जवाब कैराना और नूरपुर के उपचुनाव में जनता ने दिया है। पर्यावरण दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में पैधारोपण भी किया। गोष्ठी को सपा के पूर्व विधायकों ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन अशोक वर्मा ने किया। गोष्ठी में महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, जिलाध्यक्ष कयूम अली, एमएलसी आनंद भदौरिया, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, सुनील लाला, यशपाल चौधरी, रामसरन, सीतापुर के महोली से पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्तिक तिवारी आदि मौजूद रहे।