{"_id":"5a938d614f1c1b78028b687a","slug":"31519619425-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में पैनल बदले जाने से दिन भर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में पैनल बदले जाने से दिन भर गुल रही बिजली
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नई बस्ती उपकेंद्र पर पैनल बदलने का काम रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जिसके चलते बिजली कटौती कर दी गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, तो अंधेरी गलियां वीरान दिखीं।
विद्युत उपकेंद्र नईबस्ती में 11 केवीए के पुराने पैनल बदलने का काम रविवार को हुआ। सुबह आठ बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिसके बाद शाम चार बजे सप्लाई बहाल होनी थी लेकिन समय पर काम पूरा न होने के कारण मोहल्ला आवास विकास, काशीनगर, महाराजनगर, राजापुर, पुलिस लाइंस, सिविल लाइंस, सिकटिहा, राजाजीपुरम, शमशेर नगर, बहादुर नगर, नई बस्ती, मेन रोड, वाजपेयी कालोनी, अस्पताल रोड, खीरी टाउन, थरवरनगंज समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ हरिओम पवार ने बताया कि रात तक सप्लाई बहाल हो जाएगी।