फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धूमधाम से मना इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की जनक का जन्मदिन

धूमधाम से मना इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की जनक का जन्मदिन

Thu, 11 Jan 2018 06:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मना इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की जनक का जन्मदिन
लीड----
विज्ञापन


11 एलकेएच5

केक काटकर मनाया डॉ. काउंट
सीजर मैटी का जन्मदिन
मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्थान में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिवस बृहस्पतिवार को मां सरजू देवी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल संस्थान पर धूमधाम से मनाया गया।

डॉ. मैटी के जन्मदिवस पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मैटी की चिकित्सा पद्धति से आज सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस पैथी का प्रयोग करने वाले डॉक्टर भी सम्मान के पात्र हैं। इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा की छात्रा कीर्तिका शर्मा और दीपिका वर्मा ने डॉ. काउंट सीजर मैटी के जीवन के बारे में बताया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी दवा की विनियमता संबंधी पत्र भी जारी किया है। संस्थान से जारी प्रमाण पत्र इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा करने के लिए मान्य है। अधिवक्ता सुधा शर्मा ने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति कैंसर जैसी बीमारी का इलाज करने में भी काफी सहायक है। इस दौरान संस्थान की प्रबंधक संजीता शर्मा, पूर्व एडीएम विनोद मौर्य, पूर्व बीएसए घनश्याम शर्मा, पूर्व एबीएसए केशव राम मिश्रा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, पूर्व सीओ आशुतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed