फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सात माह के बच्चे में मिले एईएस के लक्षण, दो लखनऊ रेफर

सात माह के बच्चे में मिले एईएस के लक्षण, दो लखनऊ रेफर

Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
सात  माह के बच्चे में मिले एईएस के लक्षण, दो लखनऊ रेफर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित पांच और बच्चे भर्ती हुए। सात माह के बच्चे में एईएस के लक्षण मिलने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि दो की हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

निघासन के लालपुर निवासी ताहिर अली ने बुखार पीड़ित छह वर्षीय पुत्र वाशिद अली, सीतापुर के लहरपुर निवासी इसराइल ने दो वर्षीय पुत्र अलकैफ, ऑफीसर कॉलोनी निवासी आकाश ने दो वर्षीय पुत्री काव्या, मितौली के अबगांवा निवासी अमर सिंह ने एक साल की पुत्री कंचन, कन्हैया कॉलोनी निवासी रंजीत ने तीन वर्षीय पुत्री आस्था एवं निघासन के बैरिया गांव निवासी खुर्शीद ने सात माह के पुत्र अख्तर रजा को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया। जहां पर सात माह के अख्तर रजा में एईएस के लक्षण मिलने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि 22 अक्तूबर से चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित पांच वर्षीय अंश पुत्र दिनेश निवासी धौरहरा एवं फूलबेहड़ के झखरा निवासी अशोक के छह साल के पुत्र शिवा की हालत में सुधार होता न देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed