{"_id":"59f0954e4f1c1bc1678b75ba","slug":"31508939086-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है, जिसके वायरल होने से मामला तूल पकड़ने लगा है। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को ज्ञापन सौंपा है।
कस्ता विधानसभा से सपा के विधायक रहे सुनील कुमार भार्गव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मंगलवार को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद लोगों ने पूर्व विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कमेंट डालने शुरू कर दिए। मामला सीधे सीएम पर की गई अभद्र टिप्पणी का था, जिससे देखते ही देखते पूर्व विधायक की टिप्पणी का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। सभी ने बुधवार को बैठक कर सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा में पोस्ट डाले जाने की कड़ी निंदा की।
जिला महामंत्री शिवम सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद ज्ञापन देकर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस दौरान विपिन मिश्रा, प्रज्जवल शेखर, अंजनी धवन आदि मौजूद रहे।