{"_id":"67292547732d76169b04f964","slug":"300-crore-business-done-on-deepawali-automobile-sector-leading-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-132566-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर 300 करोड़ का हुआ कारोबार, ऑटोमोबाइल क्षेत्र अग्रणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर 300 करोड़ का हुआ कारोबार, ऑटोमोबाइल क्षेत्र अग्रणी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धनतेरस और दीपावली पर बाजार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन और मिठाई कारोबार पर जमकर धनवर्षा हुई। जिलेभर में सभी क्षेत्रों को मिलाकर करीब 300 करोड़ का व्यवसाय हुआ। वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर करीब 100 करोड़ के कारोबार के साथ अग्रणी रहा।
सराफा जगत करीब 70 से 80 करोड़ रुपये के व्यापार के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी खूब धूम रही। करीब 20 से 25 करोड़ का व्यापार हुआ। बर्तन और मिठाई व्यवसायियों का चार से पांच करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। उधर, कपड़ा और साजसज्जा के सामान के साथ अन्य क्षेत्रों को मिलाकर जिले में करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार रहा।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में करीब 400 कारों की खरीद हुई, जिससे करीब 70 से 80 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ। वहीं करीब 2500 दो पहिया वाहनों की बिक्री से 25 करोड़ से ज्यादा का व्यापार हुआ। ई-बाइक की ब्रिकी से चार से पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से संबंधित व्यापारी दीपक अग्रवाल मुन्ना, प्रवीन पांडेय, देवेश मिश्रा और अनुराग सहगल ने बताया कि करीब 100 करोड़ का व्यवसाय हुआ।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी युवराज शेखर, युवराज दत्त तिवारी समेत अन्य कारोबारियों ने बताया कि 20 से 25 करोड़ की बिक्री हुई है। सराफा व्यवसायी हर्ष सेठ, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता आदि ने बताया कि इस बार सोना महंगा होने, महीने का आखिर होने के चलते उम्मीद के मुताबिक ब्रिकी नहीं रही। फिर भी बाजार अच्छा रहा। सबसे अधिक चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बिकीं।