फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 thousand villagers perish from the forehead of the stigma of illiteracy

30 हजार ग्रामीणों के माथे से मिटेगा निरक्षरता का कलंक

Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
30 thousand villagers perish from the forehead of the stigma of illiteracy
शिक्षा - फोटो : dummy picture
935 लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा आज
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत जिले के निरक्षरों को साक्षर करने का अभियान जारी है। इस कड़ी में रविवार को जिले भर के 935 लोक शिक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा होगी, जिसमें 30 हजार निरक्षर शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
जिले में 2011 की जनगणना के अनुसार 40.13 लाख की आबादी में साक्षरता की दर 62.71 फीसदी है, जिसमें पुरुष 71.58 और महिलाएं 52.62 फीसदी साक्षर हैं। जबकि 2001 में 48.39 फीसदी लोग ही साक्षर थे। दशकों पहले अनौपचारिक शिक्षा की अलख जलाई गई थी। अब साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरता का कलंक मिटाने के प्रयास जारी हैं। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले की 935 ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर रविवार को साक्षरता परीक्षा कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होकर शाम तक चलेगी, क्योंकि निरक्षर ग्रामीणों के लिए समय की बंदिश नहीं लगाई गई है। हालांकि शाम पांच बजे के बाद परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बीएसए ने बताया कि मूल्यांकन कराने के बाद सभी परीक्षार्थियों को साक्षर होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बांकेगंज। बीईओ के निर्देशन में ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित लोक शिक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा रविवार को होगी। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीआरसी मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार और डॉ यूसुफ अली ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर के लोक शिक्षा केंद्रों पर आयोजित साक्षरता परीक्षा प्रात: नौ से पांच बजे तक होगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से लोक शिक्षा केंद्रो पर साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग करने की बात कही है।

पलियाकलां। ब्लाक क्षेत्र के 60 केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा 21 अगस्त को होगी। इसमें करीब 18 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे।  इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतों से 30 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीईओ ओंकार सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी सचिव और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इसके लिए प्रश्न पत्र तैयार कर अपराह्न तीन बजे तक उनका वितरण भी संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कर दिया गया। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed