फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 liquor stores No application for

30 शराब दुकानों के लिए आवेदन नहीं

Sat, 07 Feb 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Feb 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
30 liquor stores No application for
वर्ष 2015-16 के लिए शराब दुकानों की व्यवस्थापन प्रक्रिया के दूसरे चरण में आवेदन करने का समय बीत चुकी है, जिसमें 30 दुकानें छूट गई हैं। यहां 77 देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों का व्यवस्थापन होना था। अब छूटी दुकानों का आफर सिस्टम से व्यवस्थापन किया जाएगा। हालांकि 47 दुकानों के लिए 203 आवेदन फार्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में 403 शराब दुकानें संचालित हैं, जिसमें 253 देशी, 90 अंग्रेजी और 60 बीयर की दुकानें हैं। इसके अलावा दो मॉडल शॉप और पांच बार हैं। जबकि 2015-16 के लिए सात नई दुकानें प्रस्तावित की गई हैं, जिसमें छह बीयर और एक देशी दुकान शामिल हैं। व्यवस्थापन के पहले चरण में 403 दुकानों में से 70 दुकानों का रिन्यूवल नहीं कराया गया था, जिसके बाद दूसरे चरण में नवसृजित सात दुकानों समेत 77 का लाटरी सिस्टम से व्यवस्थापन कराया जा रहा है। छह फरवरी तक आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि थी। आबकारी विभाग के मुताबिक 47 दुकानों के लिए 203 लोगों ने आवेदन फार्म जमा किए हैं। जबकि 30 दुकानों के लिए एक भी आवेदन जमा नहीं हुआ है। छूटी दुकानों में 11 देशी और 19 अंग्रेजी शराब दुकानें हैं। सर्किल वार गौर करें, तो प्रथम में तीन देशी और पांच अंग्रेजी, द्वितीय में तीन देशी और सात अंग्रेजी, तृतीय में चार देशी और एक अंग्रेजी और चतुर्थ सर्किल में एक देशी और छह अंग्रेजी शराब दुकानों के लिए किसी ने दावेदारी प्रस्तुत नहीं की है। अब इन दुकानों का आवंटन आफर सिस्टम से करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

नौ फरवरी को खुलेगी लाटरी
जिन 47 शराब दुकानों के लिए 203 आवेदन फार्म जमा हुए हैं, उनकी जांच शुरू हो गई है। आठ फरवरी तक जांच पूरी करने के बाद नौ फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम के निर्देशन में लाटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से लोग दुकानों के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं। कुछ महंगाई का असर भी रहा है। लिहाजा तीसरे चरण में आफर प्रक्रिया के तहत पुरानी लाइसेंस फीस पर दुकानों का व्यवस्थापन कराया जाएगा, जिसके लिए 18 फरवरी 2015 निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed