फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2890 BLOs are doing door-to-door verification of voters.

Lakhimpur Kheri News: 2890 बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे मतदाताओं का सत्यापन

Fri, 23 Aug 2024 03:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
2890 BLOs are doing door-to-door verification of voters.

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में 2890 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। सत्यापन अभियान 18 अक्तूबर तक चलेगा।
बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर मतदाता सूची व वोटर आईडी कार्ड की विसंगतियों को दूर करेंगे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में तिथियां निर्धारित की गई हैं। डीएम ने जिले के सभी मतदाताओं से सत्यापन कार्य में बीएलओ काे सहयोग प्रदान करने की अपील की है। मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होने पर फाॅर्म-6 भरकर और नाम, पिता का नाम, आयु व पता आदि में कोई संशोधन होने पर फाॅर्म-8 भरना होगा। फाॅर्म-8 के माध्यम से एक ही विधानसभा में एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। किसी की मृत्यु होने की स्थिति में फाॅर्म-7 भरने पर संशोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed