फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 new atm

यूपी ग्रामीण बैंक जनपद में लगाएगा 28 एटीएम

Tue, 23 Dec 2014 07:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Dec 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
28 new atm
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक जल्द ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर संचालित शाखाओं में 28 एटीएम लगाएगा। इसके लिए बैंक प्रबंधन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए वर्र्ष के आगमन तक 10 एटीएम शुरू हो जाएंगे। जबकि शेष 18 स्थानों पर एटीएम लगाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम सुविधा लोगों के लिए सपना सरीखा है, लेकिन यह कमी भी जल्द पूरी होने वाली है, जब ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक खाताधारक आसानी से एटीएम सुविधा का प्रयोग कर पाएंगे। शहर से सटे रामापुर कस्बे में लगाया गया एटीएम बुधवार को आमजन के प्रयोग को उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

जबकि अन्य नौ शाखाओं पर लगाए जा चुके एटीएम को दिसंबर के आखिर तक चालू करने की योजना है। क्षेत्रीय प्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि संसारपुर, बेहजम, पड़रिया, पतरासी, गौरा, अमीरनगर, खमरिया, मूड़ा सवारान और लकेसर में मशीन लगाकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इन स्थानों पर शीघ्र ही अगले सप्ताह में उद्घाटन कराकर आम जनता की सेवा के लिए एटीएम चालू कर दिया जाएगा। जबकि धौरहरा, पलिया, नौगवां, गुलौला, रोशननगर समेत अन्य 18 स्थानों पर साइड तैयार की जा रही हैै, जहां कार्य पूर्ण होते ही एटीएम चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामापुर में एटीएम का शुभारंभ आज
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे कस्बा रामापुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में एटीएम का उद्घाटन डीएम गौरव दयाल बुधवार को अपराह्न एक बजे करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed