फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 lakhs of village fund sent to the account of the sweeper, secretary and sweeper suspended

Lakhimpur Kheri News: सफाईकर्मी के खाते में भेजे ग्राम निधि के 28 लाख, सचिव व सफाईकर्मी निलंबित

Wed, 22 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
28 lakhs of village fund sent to the account of the sweeper, secretary and sweeper suspended
लखीमपुर खीरी। ग्राम निधि की धनराशि सफाई कर्मचारी के व्यक्तिगत खाते में भेजने के मामले में डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद हसन सिद्दीकी और सफाई कर्मचारी फुरकान अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामला करीब 28.55 लाख रुपये के हस्तांतरण से जुड़ा है।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनगीकला, पनगी खुर्द, जमकोहना, कोरैया संजर तथा फूलबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरवा, नरहर और जंगल नंबर 11 की ग्राम निधि की करीब 28.55 लाख रुपये की धनराशि फूलबेहड़ ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी फुरकान अली के व्यक्तिगत खाते में भेजी गई थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद हसन सिद्दीकी पहले भी अपने कार्यकाल में नकहा की ग्राम पंचायत कोरैया संजर और जमकोहना की ग्राम निधि से छह लाख से अधिक की धनराशि सफाई कर्मचारी फुरकान अली के खाते में हस्तांतरित कर चुके हैं। इसके लिए दोनों को दंडित किया जा चुका है। इसके बावजूद अब 100 चेकों के माध्यम से दोबारा अनियमित हस्तांतरण का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ के अनुमोदन के बाद दोनों को निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर शासकीय धनराशि के दुरुपयोग, व्यक्तिगत खाते में अनियमित हस्तांतरण और वित्तीय नियमों के उल्लंघन जैसे आरोपों में कार्रवाई की गई है।

एडीओ पंचायत ईसानगर को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में साक्ष्य सहित रिपोर्ट मांगी गई है, जबकि सफाई कर्मचारी फुरकान अली के मामले की जांच एडीओ पंचायत लखीमपुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed