फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 lakh voters will decide the fate of 65 candidates today

28 लाख मतदाता 65 प्रत्याशियों की किस्मत का आज करेंगे फैसला

Wed, 23 Feb 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
28 lakh voters will decide the fate of 65 candidates today
मतदान के लिए तैयार मतदान केंद्र।
सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक लोग डाल सकेेंगे अपना बहुमूल्य वोट
विज्ञापन

सदर विधानसभा में सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशी और 4.11 लाख मतदाता
लखीमपुर खीरी। जनपद की आठ विधानसभा सीटों के लिए बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की नई सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मतदान के लिए 1645 पोलिंग सेंटरों पर 3172 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस बार 28,07,606 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जागरूक अभियान चलाया गया है, जिसका असर मतदान प्रतिशत में वृद्घि के तौर पर देखने को मिल सकता है। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक वूमेन बूथ बनाया गया है और पांच-पांच मॉडल बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ लखीमपुर में दिव्यांग के लिए बनाया गया है।
आज बुधवार को सुबह 5.30 बजे से मॉकपोल शुरू होगा, जिसके बाद सात बजे से वास्तविक मतदान प्रारंभ हो जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रोऑब्जर्वर समेत पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी। मॉडल बूथों पर महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन

जनपद में 22578 मतदाता दिव्यांग और 80 प्लस आयु के 45553 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष आयु के 7524 मतदाता हैं। आठों विधानसभा में कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 28.07 लाख मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर करेंगे। महिलाएं व युवा वोटर निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


= 2807606 कुल मतदाता
= 1497604 पुरुष मतदाता
= 1309875 महिला मतदाता
= 127 परलैंगिग (थर्ड जेंडर)

विधानसभावार मतदताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
137-पलिया 190717 169515 24 360256
138-निघासन 183810 156442 11 340263
139-गोलागोकर्णनाथ 208520 187501 27 396048
140-श्रीनगर 170427 148678 04 319109
141-धौरहरा 179255 152826 19 332100
142-लखीमपुर 218642 192913 10 411565
143-कस्ता 164984 144698 18 309700
144-मोहम्मदी 181249 153702 14 338565
कुल मतदाता 1497604 1309875 127 2807606

विधानसभावार पोलिंग बूथ
विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद मतदेय स्थल प्रत्याशी
137-पलिया 196 412 06
138-निघासन 171 375 07
139-गोलाकर्णनाथ 222 441 07
140-श्रीनगर 197 358 09
141-धौरहरा 219 386 09
142-लखीमपुर 198 456 12
143-कस्ता 215 361 08
144-मोहम्मदी 227 383 07
योग 1645 3172 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed