फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   26 purchasing centers farmer Will 16 grinding halt

26 क्रय केंद्रों के किसान 16 को करेंगे चक्का जाम

Mon, 12 Jan 2015 05:47 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Mon, 12 Jan 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति ऐरा के काफी गन्ना किसान गुलरिया चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करते हैं। इनमें से 26 क्रय केंद्रों के किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति ऐरा और गुलरिया चीनी मिल पर मिलीभगत के चलते कम इंडेंट (पर्चियां) भेजने का आरोप लगाया है। किसानों ने गन्ना आयुक्त और डीएम को ज्ञापन भेजा है, जिसमें पर्चियां नहीं बढ़ाए जाने पर 16 जनवरी 2015 को शारदानगर गायत्री शक्तिपीठ के सामने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों को भेजे ज्ञापन पर किसान मनोज वर्मा, रामपाल, राधेश्याम, संजय वर्मा, दीपू अवस्थी, रमेश कुमार, रामनाथ, सत्यपाल, सुशील यादव, गंगा सिंह कुलवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि गुलरिया के गन्ना क्रय केंद्र कफारा, होलागढ़, जटपुरवा, मल्लबेहड़, गुरगुट्टा बुजुर्ग, भूलनपुर, तेजनपुरवा, बुचवा, गोसाइनपुरवा समेत 26 गन्ना क्रय केंद्र्रों पर पर्ची इंडेंट काफी कम कर दिया गया है। किसानों को अर्ली गन्ने की पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। वहीं मजदूरों को कम इंडेंट होने से मजदूरी भी कम मिल रही है।
विज्ञापन

जीएम गुलरिया चीनी मिल सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में अभी तक सबसे ज्यादा गन्ना खरीद की गई है। पेराई क्षमता के मुताबिक समानुपातिक पर्चियां जारी की जा रही हैं। रिजेक्टेड वैराइटी ‘हरा पत्ता गन्ना’ की खरीद कराने के लिए चंद लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed