फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   254 house fires fueled by strong winds burned villages

तेज हवाओं से गांवों में भड़की आग से 254 घर जले

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
254 house fires fueled by strong winds burned villages
आग ने तांडव मचाया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दर्जनों मवेशी की जलने से मौत, लाखों का नुकसान, कई जगह देर से पहुंची फायर ब्रिगेड 
अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार को कई गांवों में आग ने तांडव मचाया, जिसकी चपेट में आकर सैैकड़ों घर जल गए। तेज हवाओं से आग ने प्रचंड रूप धारण कर करीब 254 घरों को राख के ढेर में बदल दिया। मितौली के गांव चटौरा में 110 घर जल गए हैं। फूलबेहड़ के बड़ागांव में करीब 100 घर जल गए। इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ा बेहड़ में 14 घर जलकर राख हो गए। निघासन के गांव पिरथीपुरवा में भी 40 घर जलने के साथ दर्जनों पशु जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया, लेेकिन कई गांवों में देर से गाड़ियां पहुंची। इससे मितौली के चटौरा गांव में ज्यादा नुकसान हो गया।
सदर कोतवाली के पहाड़ाबेहड़ में एक खेत की नरई दोपहर में जलाई गई, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते अनवर के घर को आग ने घेर लिया, जिसके बाद 14 घर जलकर राख हो गए। आग पर काबू करने के लिए प्रधान जितेंद्र सिंह का ट्रैक्टर लेकर सरफुद्दीन खेत को जोतने गया, तो ट्रैक्टर भी जलने लगा। इससे सरफुद्दीन भी झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

मितौली। क्षेत्र के चटौरा गांव में घूरे की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर 110 घर जलकर राख हो गए। लोगों का सारा घरेलू सामान व नकदी जल गई। जबकि एक बैल भी झुलस कर मर गया। तीन घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। चटौरा गांव के पश्चिम स्कूल के पास पड़े घूरे से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 110 घर जल गए है। हर तरफ चीख पुकार की आवाजें आने लगी। लोग परिवार समेत खेतों की ओर भाग खड़े हुए। कई घरों के लोग आग की लपटों के बीच घिर गए, जिन्हें मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया। घटना की सूचना पर चटौरा गांव पहुंचे विधायक सुनील कुमार लाला ने ग्रामीणों को ढाढ़स बंधाया। ग्रामीणों में पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों के खिलाफ आक्रोश नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन केवल दर्शक बनकर खड़ी रही। जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देरी से पहुंची, तब तक गांव के 110 घर जलकर राख हो गए थे। इससे लोग भड़क गए। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल बोरिंग की सहायता से लगभग आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड पीडितों के लिए स्कूल में खाना बनवाया जा रहा है। आग से लोगों के डनलप, चारा मशीन, पंपसेट के अलावा डेढ़ लाख की नगदी, दस बीघा गेहूं जल गया। शिवकुमार का बैल मर गया। एसडीएम शादाब असलम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर अग्निकांड पीड़ितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। शारदा बंधे के अंदर बसे बड़ागांव भूड़ में बच्चों द्वारा नाश्ता बनाते समय आग लग गई, जिसमें एक-एक कर सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी, घर गृहस्थी का सामान और कई मवेशी भी जलकर मर गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। 
बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे छोटल्ले के घर मे बच्चे चाय नाश्ता बना रह थे, जिससे छप्पर में आग लग गई। बच्चे चीखते चिल्लाते दौड़ पड़े। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते हवा की तेजी से आग सोहन, असगर, श्रीकेशन, कंधई, जगमेहन, कामता, हरद्वारी, तेजराम, पुत्तू, इतवारी, रामऔतार और रोशन समेत सौ घर जल गए। एसओ शमशेर बहादुर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची। आग को किसी तरह काबू किया गया। आग मे सोहन का एक ट्रैक्टर, असगर की गाय समेत दस बकरी भी जलकर मर गई। गांव में हाहाकार मचा है। लोग खुले आसमान मे आ गए है। खबर लिखे जाने तक कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं शहर से सटे शिवालापुरवा गांव मे बिजली के तार मे स्पार्किंग से मजदूर पेशा बिलास, जलीस, मारूफ और आमीन समेत चार घर जल गए। निघासन। गांव पिरथीपुरवा में चाय बनाते समय लगी आग से 40 घर जलकर राख हो गए। आग में 22 मवेशी जिंदा जल गए। आग से आनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया। गांव पिरथीपुरवा निवासी मौजीलाल की पत्नी गंगाजली गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे चाय बना रही थी। अचानक भड़की आग ने मौजीलाल के घर को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते गजराज, प्रहलाद, मनोज, रामखिलावन, धमरपाल तिवारी, बहादुर, जगमोहन, सोहिल, दुर्जन, मिहीलाल, कमलेश, दिनेश, पच्चा, दीनदयाल, देशराज आदि के घर जलकर राख हो गए। गजराज की तीन गाय, प्रहालद के तीन बकरा, एक बछड़ा, मनोज एक पड्डा, रामखिलान की 12 बकरी, धरमपाल का एक बछड़ा जिंदा जल गए। आग में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी समेत लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर आग से जले घरों का सर्वे किया है। 
बेलरायां। क्षेत्र के गांव कडिय़ा निवासी बलविंदर सिंह के घर में गुरुवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बलविंदर के घर के पास लगे हरजिंदर का एक मोटर भी जल गया।

अंधड़ के दौरान नरई फूंकने से झोपड़ी हुई राख
मैलानी में फायर सीजन में भी खेतों में खड़ी गेहूं की नरई में किसान आग लगाकर उसे फूंक कर खेत की सफाई कर रहे हैं। नरई फूंकने के दौरान खेत में पड़ी एक झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गई।
बृहस्पतिवार को अंधड़ चल रहा था। इसी बीच कस्बे से लगे खुटार रोड पर बीडीआर ईंट भट्टे के पास स्थित एक खेत में खड़ी गेहूं की नरई में किसान ने आग लगा दी। थोड़ी ही देर में खेत में पड़ी एक झोपड़ी तक आग पहुंच गई और झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गई। गनीमत यह रही कि आग ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ियों तक नहीं पहुंची। 

छप्परनुमा घर राख
मझगईं में मझगईं चौकी क्षेत्र के ग्राम नौगवां में बुधवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख  हो गया।
नौगवां निवासी मुरादा बेगम के घर बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने आग बुझाने की तमाम कोशिशें की लेकिन सब बेकार रहीं। अग्निकांड में 25 हजार रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई है।

फूस का ढेर राख
बरवर में वन विभाग के ठेकेदार राजीव कुमार गुप्ता के खरफूस के ढेेर में आग लगने से 2.80 लाख का नुकसान हो गया।
राजीव गुप्ता ने बताया कि 19 अप्रैल की रात को लगभग 9 बजे आग लगी।
ठेकेदार राजीव कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग की चौकी पर दे दी है। मामले की  छानबीन बीट अधिकारी बरवर शिवकुमार तथा वन दरोगा इखलाख अहमद कर रहे हैं।
 
ग्राम खजुहा में घर जला
रजागंज में  सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुहा में आग लगने से शंभूदयाल शुक्ला का घर जल गया है, जिसमें चारपाई, बिस्तर, आनाज, कपड़े आदि हजारों का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी के अनुसार किसी ने सुलगती बीड़ी उनके छप्पर पर फेंक दी जिससे आग लगी है, ग्रामीणों के प्रयास से अन्य घरों को बचा लिया गया है।
 
ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई
मोहम्मदी में तेज हवाओं के चलते  दो गांवों में लगी आग को ग्रामीणों के सहयोग से काबू कर लिया गया। जिससे काफी नुकसान होने से बच गया। 
नगर  के मोहल्ला बबौरी में गुरुवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के करीब स्कूल के  पीछे मंदिर के पास आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण कुछ ही देर में आग  फैलने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने नगर पालिका के दो पानी टैंकों की सहायता से  आग पर काबू कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन मौके पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं मिली। बताया गया कि  पसगवां क्षेत्र में  दो जगहों पर आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां गई थी।

 
एक एकड़ गेहूं की फसल राख
उचौलिया में गुरुवार दोपहर तीन बजे थाना पसगवां के गांव वचिगांवा में राजाराम पुत्र भगवन्नू के खेत में काट कर गहाने के लिये रखा गेहूं हवा के साथ दूसरे गांव की ओर से आई आग में जलकर राख हो गया। राजाराम ने बताया कि उनके आसपास के किसानों ने कंबाइन से गेहूं कटवा लिया था। जबकि भूसे के लिए वह गेहूं हाथ से कटा रहे थे। गेहूं काटकर गहाने के लिये खेत में ही लगाया जा रहा था। इस दौरान नरई में लगाई गई आग हवा के साथ उनके खेत तक आ गई। जिससे उनका करीब एक एकड़ गेहूं जल गया। तेज हवा के कारण वह लोग आग बुझा नही सके। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मगर वह आग बुझने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed