फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   251 Kundiya Virat Gayatri Maha Yagya will be held in Nighasan from January 2

Lakhimpur Kheri News: दो जनवरी से निघासन में होगा 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ

Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
251 Kundiya Virat Gayatri Maha Yagya will be held in Nighasan from January 2
निघासन। झंडी रोड स्थित मैदान पर आगामी वर्ष दो जनवरी से पांच जनवरी तक 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ (लघु अश्वमेध यज्ञ) का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में निघासन गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

महायज्ञ की तैयारियों के क्रम में शक्ति कलश लाने के लिए चार बसों से 251 सदस्यीय दल को शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना किया गया है। आयोजन समिति के ठाकुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह यज्ञ निघासन क्षेत्रवासियों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व जैसा होगा, जिसमें भाग लेकर श्रद्धालु परिवार पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए वरिष्ठ प्रतिनिधि यज्ञ के वैज्ञानिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। आयोजन पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा और इसकी समस्त व्यवस्थाएं ट्रस्ट द्वारा की जा रही हैं।
विज्ञापन

आयोजकों का कहना है कि यह महायज्ञ राष्ट्र जागरण, नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। साथ ही यह आयोजन मानवता को आत्मिक उन्नयन की ओर ले जाने वाली ऋषि परंपरा का जीवंत प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed