फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25,000 rupees are being wasted daily due to leakage, city residents are facing water crisis

Lakhimpur Kheri News: लीकेज में रोज बह रहे 25 हजार रुपये, शहरवासी झेल रहे जलसंकट

Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
25,000 rupees are being wasted daily due to leakage, city residents are facing water crisis
गफ्फार अली
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी में बढ़ती पानी की मांग के बीच शहर में 12 साल पहले डाली गईं पेयजल पाइप लाइनें लगातार फट रही हैं। इससे रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि नगर पालिका को पाइप लाइनों की मरम्मत और रखरखाव पर प्रतिदिन करीब 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। नगर पालिका को प्रतिदिन तीन से चार स्थानों पर पाइप लाइन फटने या लीकेज की शिकायतें मिल रही हैं। शुक्रवार को मेला मैदान रोड, गढ़ी रोड, आवास विकास कॉलोनी और मिश्राना क्षेत्र में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढे खोदकर काम कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, रोजाना चार से पांच स्थानों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मुख्य पाइप लाइन में खराबी कम आती है, जबकि मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए बिछाई गईं छोटी पाइप लाइनों में अधिक दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकांश शिकायतें पाइप के ज्वाइंट खुलने या लीकेज होने से संबंधित होती हैं। शिकायत मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर मरम्मत कराई जाती है, ताकि जलापूर्ति बाधित न हो।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार पाइप लाइनों की मरम्मत और रखरखाव पर प्रतिदिन लगभग 25 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी और पानी की मांग के चलते नगर पालिका के सामने पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
-----------
इन नंबरों पर दर्ज करें शिकायत
मोबाइल नंबर 6393191919 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही टोल फ्री नंबर 1533 पर किसी भी समय शिकायत दर्ज हो सकती है।
-----------

गर्मी के दिनों में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन आए दिन पाइप लाइन फटने से पानी की बर्बादी हो रही है। कई बार जलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। हालांकि नगर पालिका की टीम आकर मरम्मत करती है।
-गफ्फार अली, नौरंगाबाद
-----------

सड़कों पर घंटों पानी बहता रहता है। लीकेज की सूचना देने के बाद मरम्मत तो होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही समस्या सामने आ जाती है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। पुरानी पाइप लाइनों को बदलने की जरूरत है।

-हिमांशु जायसवाल, मेला मैदान
----------
नगर पालिका की टीम शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचती है। प्रतिदिन कहीं न कहीं मरम्मत का काम चलता रहता है। नगर पालिका के पास मिस्त्री और मजदूर उपलब्ध हैं तथा मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री स्टोर में मौजूद रहती है।
-जितेंद्र सिंह, जेई जलकल विभाग, नगर पालिका लखीमपुर

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

गफ्फार अली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed