Lakhimpur Kheri: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, 15 दिन में की थीं लूट की दो वारदात
गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ 15 दिन में लूट की दो वारदात की थीं। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में शारदा ब्रांच नहर पटरी पर 15 दिन में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने तीसरे अभियुक्त करन उर्फ बबलू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
बृहस्पतिवार तड़के करीब 4:00 बजे सीओ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे, सतीश चंद्र यादव की टीम ने शारदा ब्रांच नहर पटरी के पास बक्खारी पुल पर मुठभेड़ में बाइक सवार करन उर्फ बब्लू को दबोचने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी।
घुटने से नीचे लगी गोली
जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त करन के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर तमंचा, एक कारतूस, तीन खोखा कारतूस और निशानदेही पर लूटे गए जेवर और धनराशि बरामद हुई।
जालिम बीवी: भाइयों के साथ मिलकर सिपाही पति पर बरसाईं बेल्टें, निकाह के बाद से ही पूरी रात...
पुलिस ने घायल को गोला सीएचसी भर्ती कराकर इलाज कराया। कोतवाली पुलिस इससे पूर्व 22 मई को भटपुरा चंदू थाना पुवायां निवासी पंकज कुमार, रेहरिया थाना मोहम्मदी निवासी अमित कुमार और लूट का सामान खरीदने वाले एक सराफ को जेल भेज चुकी है।
15 दिन में नहर पटरी पर की थीं दो घटनाएं
नहर पटरी पर रामपुर गोकुल और बक्खारी पुल के बीच पांच मई को फरधान थाना क्षेत्र के रौसा गांव निवासी बाइक सवार दंपति अंकित कुमार और राधा, मैलानी थाना क्षेत्र के ऊंचे खेड़ा निवासी भूपेंद्र कुमार यादव और रेनू के साथ लूट हुई थी।
घुमंतू समुदाय का है अभियुक्त
सीएचसी में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान अभियुक्त करन उर्फ बबलू वारदात को हंस-हंसकर एक किस्से की तरह बयां कर रहा था। उसने बताया कि वह कलाबाज नट घुमंतु समुदाय का है। उसका कोई अपना स्थाई ठिकाना नहीं है। वह वर्तमान में भटपुरा पुवायां शाहजहांपुर में रहा था।
सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी पकड़ा गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। पूर्व में लूट के दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। करन की तलाश की जा रही थी। अभियुक्त करन पर गैंगस्टर एक्ट, लूट चोरी, हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।