{"_id":"7afbf1fb61a6c096dfbe1036075bd3c3","slug":"24-hour-power-supply-list-in-the-name-of-the-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली सप्लाई की सूची में जिला अस्पताल का नाम नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली सप्लाई की सूची में जिला अस्पताल का नाम नहीं
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 07 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
132केवी उपकेंद्र से अंडरग्राउंड 33केवीए की लाइन बिछाकर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को 24 घंटे की बिजली सप्लाई कराने में लखीमपुर फिसड्डी साबित हुआ है। पावर कारपोरेशन द्वारा जारी सूची के मुताबिक पड़ोसी जिला सीतापुर, शाहजहांपुर, बहराइच समेत प्रदेश के 12 जिलों में बिजली सप्लाई का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन इन जिलों में लखीमपुर खीरी का नाम गायब है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि छाउछ से बिछी केबल के कई जगह से भ्रष्ट होने के कारण जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल को बिजली नहीं मिल पा रही है। हाल-फिलहाल इस लाइन के जल्द बनने की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल और महिला अस्पताल को एक अलग फीडर बनाकर 24 घंटे बिजली सप्लाई का निर्देश जारी किया था। जिसके बाद से लाइन के निर्माण का काम शुरू किया गया। छाउछ से अंडरग्राउंड केबल बिछाकर जिला अस्पताल से जोड़ा गया और टेस्टिंग की गई तो नहर पटरी के पास केबल में कई जगह खराबी पाई गई। जिला अस्पताल की बिजली लाइन शुरू कराने के लिए डीएम ने कई बार निर्देश जारी किए लेकिन करीब तीन माह का समय बीतने के बाद भी अभी तक लाइन के पुर्ननिर्माण का काम नहीं शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है लेकिन अभी तक काम नहीं शुरू किया गया है। इस संबंध में एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद का कहना है कि अभी बिजली सप्लाई नहीं शुरू हो पाई है, केबल में खराबी की वजह से कार्य ठप पड़ा है, लेकिन पूरी लाइन बनने के बाद सप्लाई जोड़ दी जाएगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।