{"_id":"5beff8babdec2269345645a2","slug":"21542453434-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे युवक की जिला अस्पताल में मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शराब के नशे में चूल्हे पर गिरने से झुलसे गोला गोकर्णनाथ के गांव जहांनपुर निवासी 26 वर्षीय हरिशंकर की पखवाड़े भर बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
गांव जहानपुर निवासी बुजुर्ग मातादीन ने बताया कि उनके एक पुत्र हरिशंकर और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। 28 नवंबर की शाम घर में खाना बन रहा था। इसी बीच इकलौता पुत्र हरिशंकर शराब के नशे में घर आया और चूल्हे के पास खड़ा हो गया। नशे में होने के कारण अचानक चूल्हे पर गिर गया, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई थी। इससे घर में हड़कंप मच गया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग भी आ गए। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई, लेकिन हरिशंकर गंभीर रूप से झुलस गया था।