{"_id":"5bd20568bdec2269b262e4f9","slug":"21540490600-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूब्वेल पर पानी पीने आया बाघ, मजदूरों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूब्वेल पर पानी पीने आया बाघ, मजदूरों में मची भगदड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
tiger
बुधवार को वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के वन कर्मियों, एसटीपीएस जवानों, एक्सपर्ट टीम द्वारा गंगाकली हथिनी के साथ नरसिंहपुर, सिंगहा गांव के आसपास गन्ने के खेतों में कांबिंग करने के बाद 15 अक्टूबर से गन्ने के खेतों में विचरण कर रहा बाघ अब मुल्लापुर गांव के पास जा पहुंचा है, जहां खुशीराम के ट्यूबवेल पर बाघ खड़ा देखे जाने से खेतों में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।
नरसिंहपुर के डॉ बाबूराम वर्मा, श्रीपाल सिंह, प्रीतम, बोझबा के खुशीराम आदि का कहना है कि बुधवार को दोपहर बाघ मुल्लापुर गांव के पास खुशीराम के ट्यूबवेल पर खड़ा देखा गया, जिसे देख मजदूरों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। यहां से देवीपुर बीट जंगल की दूरी तीन किमी बताई गई है। नरसिंहपुर, मुल्लापुर, बोझवा के ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी तक गन्ने के खेतों में मौजूद है। भयभीत ग्रामीणों का कहना है कि तीन नवंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है साथ ही खेतों में लाही की बुवाई हो रही है ऐसी हालात में गन्ने की छिलाई कैसे हो पाएगी, समझ में नहीं आ रहा है। रेंजर बनारसीदास शाक्य का कहना है कि कांबिंग के बाद बाघ ने अपना रुख जंगल की ओर मोड़ दिया है जो एक-दो दिन में जंगल में चला जाएगा। उन्होंने गांव वालों से सतर्क रहने और धैर्य बनाए रखने को कहा है।