Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन और वन्यजीवों की रक्षा करते 40 साल में शहीद हुए 22 वनकर्मी

वन और वन्यजीवों की रक्षा करते 40 साल में शहीद हुए 22 वनकर्मी

Wed, 24 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
वन और वन्यजीवों की रक्षा करते 40 साल में शहीद हुए 22 वनकर्मी
फाइल फोटो- 23एलकेएच 501
विज्ञापन


40 साल में जा चुकी है 21 वनकर्मियों की जान
खीरी जिले में वन अपराधियों और वन्यजीव तस्करों का है मजबूत नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा और महुरेना बीट में तैनात वन रक्षक सुखपाल सिंह की मौत से पहले भी खीरी जिले में 21 वनकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें कुछ अपराधी तो पुलिस के हत्थे चढ़े लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा भी नहीं हो पाया है। सुखपाल सिंह की हत्या भी वन अपराधियों ने सुनियोजित ढंग से की।
वर्ष 1972 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू होने के साथ शिकार पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया। उधर दुधवा नेशनल पार्क की 1977 में स्थापना के बाद दुधवा सहित खीरी के जंगल में दुर्लभ वन्यजीवों की बहुलता से दुधवा नेशनल पार्क देश दुनिया में मशहूर हो गया। इससे यहां अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर और शिकारी सक्रिय हुए। वन कर्मियों के सामने चुनौतियां भी बढ़ीं। विभिन्न स्थानों पर वन्यजीव अंगों के साथ पकड़े गए तस्करों से इस बात का खुलासा हुआ कि जिले में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों का मजबूत नेटवर्क है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के वन कर्मी जान जोखिम में डालकर वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। पिछले 40 सालों के अंदर वन और वन्यजीवों की रक्षा करते हुए 21 वन कर्मी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन


कब और कहां शहीद हुए वनकर्मी
26 सितंबर 1977- दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज में वन्यजीव रक्षक रामधन शुक्ला की हत्या हुई।
05 मई 1981, दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में वन्यजीव रक्षक भुवन चंद्र जोशी की हत्या हुई।
05 नवंबर 1981, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में वन रक्षक पुरुषोत्तम उपाध्याय और हरवंश लाल शुक्ला मारे गए।
15 मई 1982- दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में वॉचर लाला सिंह की हत्या हुई।
13 दिसंबर 1982- दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज में कुंजी नामक फॉरेस्टर की हत्या हुई।
25 मार्च 1983, दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में गेट कीपर प्रकाश चंद्र खेलिया को जलाकर मार डाला गया।
07 सितंबर 1983, दुधवा नेशनल पार्क के किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में वन्यजीव रक्षक बल्देव सिंह की हत्या कर दी गई।
08 फरवरी 1984, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी जंगल में अतिक्रमण हटाते वक्त फॉरेस्टर हरी राम की हत्या हुई।
24 मार्च 1984, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के पुवायां रेंज बीट वॉचर हरी प्रसाद मारे गए।
25 मई 1986, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में वन रक्षक रणजीत बहादुर सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
20 अप्रैल 1987, दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजंतु रक्षक राम सकल गुप्ता की हत्या हुई थी।
23 मई 1987, दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन रक्षक नाज नरायन मौसमी की गोली मारकर हत्या हो गई थी।
21 दिसंबर 1990, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज वन रक्षक कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई।
23 अगस्त 1991, दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज रेंज की महेशपुर बीट में आतंकवादियों ने गेट मैन बालक राम की गोली मारकर की हत्या।
05 सितंबर 1994, दुधवा नेशनल पार्क की सोनहा वन चौकी पर वन्यजीव रक्षक चंद्रशेखर गिरी की हत्या।
09 नवंबर 1998, दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में वन्यजीव रक्षक शंकर नाथ यादव की हत्या।
21 फरवरी 1999, दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में वन्यजीव रक्षक जितेंद्र सिंह की हत्या।
07 अप्रेल 1999, दुधवा नेशनल पार्क के सठियाना रेंज में वन्यजंतु रक्षक गया प्रसाद की हत्या।
13 अगस्त 1999, उत्तर खीरी वन प्रभाग में वृक्षारोपड़ वॉचर बल्ली राम की हत्या।
05 मार्च 2004, दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज में वन्यजंतु रक्षक शेष गिरि की हत्या।
20/21 अक्तूबर 2018, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना /जटपुरा बीट के वन रक्षक सुखपाल सिंह की धारदार हथियार से हत्या।
---------------
वर्जन-
वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। साथ ही क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम घटना के हर पहलू की जांच और पड़ताल कर रही है। घटना का वर्कआउट करने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed