फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसपी ने सौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

एसपी ने सौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 01 Aug 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने सौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
up police - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है जो वीआईपी ड्यूटी जाने के बाद समय से वापस थानों पर नहीं लौटते हैं और गैरहाजिर हो जाते हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लखनऊ गए पुलिस वालों के वापस थानों पर न आने वाले सौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी ने संबंधित थानों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था। जिसमें सुरक्षा ड्यूटी पर जिले से 118 पुलिस कर्मचारी भेजे गए थे। बताया कि इनमें से करीब सौ पुलिसकर्मी संबंधित थानों पर नहीं पहुंचे और गैरहाजिर चल रहे थे। इन सभी की वापसी सोमवार की दोपहर तक होनी थी, लेकिन महज 18 पुलिसकर्मी ही मंगलवार की दोपहर तक वापस आए हैं। गैरहाजिर पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए। जिसके तहत संबंधित थानों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

----------
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में जिले से सौ से अधिक पुलिसकर्मी गए थे। सभी की वापसी सोमवार दोपहर तक होनी थी, लेकिन इनमें से 18 पुलिसकर्मियों ने ही वापसी कराई है। समय से वापसी दर्ज न कराने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वापस आने वालों ने सवाल-जवाब कर आमद कराई जा रही है। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed