{"_id":"5b4100804f1c1b91288b5238","slug":"21530986624-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार छह घंटे गायब रही बिजली बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार छह घंटे गायब रही बिजली बिलबिलाए लोग
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह घंटे गायब रही बिजली, गर्मी से बिलबिलाए लोग
132 केवीए लाइन में फाल्ट आने से शहर की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर में शनिवार को भीषण गर्मी के बीच लगातार करीब छह घंटे बिजली गायब रहने से हाहाकार मच गया। इससे पहले रात में भी कई घंटों बिजली गायब रहने से लोग चैन से नहीं सो सके थे। पावर कारपोरेशन के अभियंताओं ने बताया कि सीतापुर से लखीमपुर के बीच ओयल के पास 132 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि आपातकालीन व्यवस्था के लिए शाहजहांपुर से निघासन घौरहरा तक बिजली लाइन कई साल पहले बिछाई गई थी लेकिन यह लाइन आज तक शुरू नहीं हो सकी। सीतापुर-लखीमपुर के बीच 132 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से शाहजहांपुर-निघासन के बीच बिछी लाइन के जरिए बिजली जोड़कर काम चलाने की कोशिश की गई लेकिन यह लाइन चालू ही नहीं हो सकी।
शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीतापुर से लखीमपुर के बीच ओयल के पास 132 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से पूरे शहर की बत्ती गुल हो गई। फाल्ट दूर करने में बिजली विभाग की टीम को करीब छह घंटे लग गए। इस बीच लोग भीषण उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठीक चार बजे बहाल हो सकी।
इससे पहले भी रात करीब तीन बजे से सुबह सात बजे तक बिजली गायब रही। इसके बाद करीब चार घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई कि दिन में 11 बजे फिर बिजली गायब हो गई। घंटों बिजली गायब रहने से इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पाए। सुबह बिजली न मिलने से लोग पानी तक को तरस गए।