फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरकारी योजनाओं पर भारी है दलालों की दबंगई

सरकारी योजनाओं पर भारी है दलालों की दबंगई

Sat, 13 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं पर भारी है दलालों की दबंगई
12एलकेएच 351
विज्ञापन



सरकारी योजनाओं पर भारी है दलालों की दबंगई
प्रधानमंत्री आवास की किश्त हड़पकर लगा रहे लाभार्थियों को चूना
रमियाबेहड़ के सुजईकुंडा का मामला, डीएम और सीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा खीरी।
एक तरफ मोदी सरकार गरीबों को छत देने के लिए प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा रही है, वहीं गांवों में फैले दलालों की दबंगई इस महत्वाकांक्षी सरकारी योजना पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला रमियाबेहड़ ब्लॉक के सुजईकुंडा गांव में सामने आया है। जहां दलालों ने पहले आवास स्वीकृत कराने के नाम पर रुपये ठगे फिर आवास की पहली किस्त बैंक से निकालकर आवास बनाने की सामग्री देकर पैसा हड़प लिया। लाभार्थी ने जब दूसरी किस्त का पैसा देने से मना किया तो लाभार्थी से मारपीटकर उसका आधार कार्ड और बैंक पास बुक छीन लिया। पीड़ित ने मामले को लेकर शिकायती पत्र डीएम और मुख्यमंत्री को भेजा है।
रमियाबेहड़ ब्लॉक के सुजईकुंडा के मजरा गांव धूसाखुर्द निवासी सरीफ, दन्ना, जलील, कौशल गौतम को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। इसकी पहली किस्त अगस्त माह में जारी हुई। आरोप है कि दलाल आजाद निवासी धूसाखुर्द और बिजेंदर निवासी सुजईकुंडा ने पहली किस्त प्रति लाभार्थी चालीस हजार रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक देबीपुरवा से लाभार्थी से विड्रॉल पर अंगूठा लगवाकर निकलवा ली। इसके बदले चार हजार दोयर्म इंट, आठ बोरी सीमेंट और तीन बोरी मौरंग और दो सरिया देकर कहा कि बालू अपने पास से मंगवाकर और लेबर मिस्त्री लगा कर बनवा लो।
विज्ञापन

लाभार्थी सरीफ और दन्ना के मुताबिक किसी तरह आवास की तीन फिट तक दीवार खड़ी हो पाई कि सामान खत्म हो गया तब और सामान मांगा जिस पर आजाद और बिजेंदर ने उससे दूसरी किस्त सत्तर हजार निकलने पर मिलने की बात कही। आरोप है कि 23 दिसंबर को आजाद और बिजेंदर लाभार्थी दन्ना और सरीफ को जबरन लेकर बैंक मित्र देबीपुरवा के पास आए और आधार पासबुक लेकर अंगूठा लगाने को कहा। इसका विरोध करने पर सरीफ और दन्ना को मारापीटा। शोर पर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर यह लोग लाभार्थियों की पासबुक और आधार कार्ड लेकर भाग निकले। इसकी शिकायत कोतवाली में की फिर डीएम और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। जबकि लाभार्थी खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में प्लास्टिक की बोरियों के तिरपाल के नीचे जीवन यापन करने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे मामले की जानकारी नही है, दिखवाता हूं। यदि ऐसा है तो गंभीर मामला है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आलोक कुमार वर्मा, बीडीओ रमियाबेहड़

बताते है कि यह एक आपराधिक मामला है। जांच कराते है सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश त्रिपाठी, प्रभारी कोतवाल, धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed