{"_id":"5a315f684f1c1b79548c3423","slug":"21513185128-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर आज विधानसभा घेरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर आज विधानसभा घेरेंगी
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा, जिसमें गुरुवार को लखनऊ विधानसभा के घेराव का ऐलान किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी ने कहा है कि जब तक मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर सरकार विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर से विधानसभा लखनऊ का घेराव किया जाएगा, जिसके बाद मांगें पूरी होने तक क्रमिक अनशन के रूप में विधानसभा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रमुख मांगों के बारे में बताया कि राज्य कर्मचारी घोषित किया। प्रक्रिया पूरी होने तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 हजार और सहायिका को आठ हजार रुपये मानदेय दिया जाए। उन्होंने सीतापुर में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की गिरफ्तारी पर रोष जाहिर किया। धरने में हरेंद्र कुमार सिंह, राखी पांडेय, राकेश कुमार आदि शामिल हुए।