फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 accused of stone pelting and firing sent to jail

Lakhimpur Kheri News: पथराव और फायरिंग के 21 आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 31 May 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
21 accused of stone pelting and firing sent to jail
गांव में पसरा सन्नाटा-स्रोत ग्रामीण
लखीमपुर खीरी। ग्राम लखहा को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहलाने के मामले में बृहस्पतिवार को नीमगांव थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मनमोहन समेत 21 को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। उधर, बृहस्पतिवार को भी गांव कुछ घरों में ताला लटका मिला। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लखहा गांव में बुधवार को मुनीश की दीवार गिराने की कोशिश में दो पक्षों में विवाद के के बाद ईंट पत्थर चले। मनमोहन पक्ष के लाेगों ने तमंचों से फायरिंग दहशत फैलाई थी। छर्रे लगने से महिला समेत छह लोग घायल हो गए थे। पीआरबी सिपाहियों पर भी पथराव हुआ था।
विज्ञापन

किसी तरह खुद को बचाने के बाद पीआरबी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और तीन थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। मुनीश की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506, 423, 352 और 307 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी भेजे गए जेल
राजू, मनमोहन, ज्ञानेंद्र, रमेश चंद्र, अवधेश, ललित, अमित, अंशुल, अवनीश, अनमोल निवासीगण ग्राम लखहा, अजय निवासी बिलरिया, संजय निवासी गुलरीपुरवा, अंकित निवासी फरधान, रणधीर निवासी लखहा, विजय निवासी बिलरिया, दिलीप निवासी बिलरिया, रवींद्र निवासी बिलरिया थाना फरधान, रजनीकांत निवासी लखहा, जयशंकर वर्मा निवासी जानमुबारकपुर थाना खीरी, सुनील निवासी झसियापुर थाना खीरी, रामखेलावन निवासी बिलरिया शामिल हैं।
इनके पास से मिले हथियार

संजय निवासी गुलरीपुरवा के पास से एक तमंचा 12 बोर, कारतूस, राजू के पास से तमंचा 315 बोर व एक कारतूस, अवधेश निवासीगण ग्राम लखहा के पास से तमंचा 315 बोर व कारतूस, रवीन्द्र निवासी बिलरिया के पास से तमंचा 315 बोर एक कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा अन्य लोगों के पास से लाठी डंडे, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
लखहा ग्राम में बाहरी लोगों ने उपद्रव मचाकर फायरिंग कर दहशत फैलाई। गांव में बाहरी लोगों के आने की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हुए। बाहरियों के आने पर विवाद ज्यादा भड़का था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद कुछ लोगों ने छोड़ा घर, डाला ताला
गांव में हुई फायरिंग और चले लाठी डंडे की घटना के बाद से तमाम ग्रामीण डर गए हैं। हाल यह है कि बृहस्पतिवार को गांव के कुछ घरों में ताला लटका देखा गया। आसपास के ग्रामीणों का कहना था कि ये लोग घर में ताला डालकर रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। मामला शांत होने के बाद ग्रामीणों के लौटने की बात कही जा रही है।

-----------------------------
घटना के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 21 लोगों का चालान किया है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात है। हालात सामान्य हैं।
नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी

गांव में पसरा सन्नाटा-स्रोत ग्रामीण

गांव में पसरा सन्नाटा-स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed