फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पचघरा गांव में आग लगने से 20 घर जले

पचघरा गांव में आग लगने से 20 घर जले

Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पचघरा गांव में आग लगने से 20 घर जले
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के पचघरा गांव में आग लगने से करीब 20 घर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर ग्रामीणों का लाखों का नुकसान हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के खरबहिया के मजरा गांव पचघरा में शाम करीब साढ़े पांच बजे मुन्नालाल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते पतराखन, मुन्नालाल, कंधई लाल, सहाबुद्दीन, कमरूद्दीन, सज्जाद अली, हरिनाम, लक्ष्मी नारायण, सुदेश, सुरेंद्र कुमार सहित करीब 20 घरों का सामान जलकर राख हो गया। घरों में रखा अनाज कपड़े बर्तन नकदी और पंपिंग सेट, घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित लाखों का नुकसान हो गया। इसके अलावा करीब छह पशु भी झुलस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल काबू पाया। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया की सभी अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता तत्काल प्रभाव से दी जाएगी। गांव के सभी पीड़ित परिवार को तत्काल राशन देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


आग से दो एकड़ गेहूं फसल जली
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव गजोधरपुर निवासी जलालू का पहाड़पुर के पश्चिम दो एकड़ गेहूं का खेत है। रविवार की दोपहर को गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत में उठती लपटें देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर और खेत जोत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक दो एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed