फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाथियों के हमले से एक की मौत, छह घायल

हाथियों के हमले से एक की मौत, छह घायल

Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हाथियों के हमले से एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन

हाथियों के हमले से एक की मौत, छह घायल


निघासन (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के बहराइच जिले में स्थित कतर्निया घाट के जंगल से निकले तीन हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस बीच जो भी सामने आया उसे हाथियों ने पटककर घायल कर दिया। हाथियों के हमले से छह लोग घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय बुजुर्ग रामेशन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की संख्या तीन थी। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जबकि एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हाथी ने एक बाइक और तीन साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दी, वहीं एक भैंस को भी पटक दिया। भैंस की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन लुधौरी वन रेंज के बंगलहा तकिया के जंगल में दरेरी निवासी नत्था का 14 वर्षीय पुत्र दिलीप, 45 वर्षीय सोबरन, 34 वर्षीय रामपाल, प्रसाद पुरवा निवासी 32 वर्षीय रामसेनही, तकिया जंगल में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सेंठा निकाल रहे थे। इसी बीच तीन हाथियों का झुंड आया और उन पर हमला बोल दिया। उनको घायल कर दिया। जंगल की देखरेख कर रहे बाचर हरिओम ने लुुधौरी रेंजर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसी दौरान एक हाथी बिछड़कर बंगलहा तकिया गांव की ओर पहुंचा। जहां बंगलहा राज निवासी 60 वर्षीय रामेश्वर खेत में चारा लेने गए थे। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसी बीच दूसरे खेत में काम कर रहे बंगलहा कुटी निवासी 58 वर्षीय गोपी पर भी हमला बोलकर उसे भी घायल कर दिया। इसके अलावा जोगेंद्र सिंह फौजी बाइक से जा रहे थे तभी हाथी ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। पड़ोस के खेत में खड़ी लवकुश और पंकज की साइकिल भी कुचल दी। हाथियों के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



कतर्निया घाट के जंगल से तीन हाथी बाहर निकल आए। एक हाथी अपने साथियों से बिछड़ गया और आक्रामक हो गया। जो सामने आया उसी पर उसने हमला कर दिया। हाथी के हमले से सात लोग घायल हो गए हैं। मृतक के परिवार वालों को और घायल हुए व्यक्तियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पलटू राम राना, रेंजर-दक्षिण रेंज लुधौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed