Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नरसिंहपुर में बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला....

नरसिंहपुर में बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला....

Thu, 18 Oct 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
नरसिंहपुर में बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला....
नरसिंहपुर में बाघ ने बछड़े को बनाया शिकार
विज्ञापन

क्रासर........
खौफ के साए में जी रहे ग्रामीण, खेतों में जाने से भी लगता है डर
अमर उजाला ब्यूरो
ममरी। नरसिंहपुर गांव के पास सोमवार से गन्ने के खेतों में अपना ठिकाना बनाए बाघ ने गुरुवार की सुबह एक और बछड़े पर हमला कर उसे अपना निवाला बना डाला। इससे ग्रामीणों में दहशत है। हमले की पुष्टि रेंजर और वन कर्मियों ने भी की है।
सोमवार की सुबह वन रेंज मोहम्मदी (महेशपुर) की देवीपुर बीट के जंगल से पांच किलोमीटर दूर नरसिंहपुर गांव के पास आ पहुंचे। बाघ ने सत्य प्रकाश के खेत में घास चर रहे एक छुट्टा बैल पर हमला कर अपना शिकार बना डाला था। तभी से बाघ अपना ठिकाना गन्ने के खेतों में बनाए हुए है।
विज्ञापन

नरसिंहपुर के विश्राम सिंह, श्रीपाल सिंह, रामनरेश सिंह, अवधेश, राम भक्त सिंह, प्रीतम आदि ग्रामीणों के अनुसार दो दिन तक गन्ने में मौजूद बाघ गन्ने में पड़े बैल के शव को खाकर अपनी भूख मिटाता रहा। रात में उसके दहाड़ने की आवाज सुनाई देती रही। गुरुवार की सुबह बाघ ने डॉ बाबूराम वर्मा के गन्ने में जा पहुंचे एक छोटे बछड़े पर हमला कर अपना निवाला बना डाला। उसका अधखाया शव देख धान की कटाई करने जा रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। गांववालों का कहना है कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी कोई वनकर्मी झांकने नहीं पहुंचे, जबकि अब भी खेतों में बाघ के पगचिन्ह बने हुए हैं। वनकर्मियों की लापरवाही और बाघ से भयभीत ग्रामीणों का कहना है कि वनकर्मियों का यदि यही रवैया बना रहा और बाघ जंगल की ओर नहीं खदेड़ा गया तो उन्हें मजबूरन कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। क्योंकि खेतों में बाघ की मौजूदगी के चलते उनकी खेतीबाड़ी चौपट हो रही हैष बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर बनारसीदास शाक्य का कहना है कि बछड़े पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। दुधवा से आई एक्सपर्ट टीम, वनकर्मियों, एसटीपीएफ जवानों को गंगाकली हथिनी के साथ गन्ने के खेतों में कांबिंग करने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ी तो बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरों का प्रयोग किया जाएगा। यह पहला मौका है जब बाघ चार दिन अपना ठिकाना गन्ने के खेतों में बनाए है। ऐसा लगता है कि बाघ जंगल जाने का रास्ता भटक गया है।

00
जमुनहा गांव में फिर दिखी बाघिन
18एलकेएच 301
अमीरनगर। मोहम्मदी रेंज की ककरहा बीट के जमुनहा गांव में शिकार किए गए बैल के पास बाघिन फिर पहुंच गई। निगरानी में लगी वन विभाग की टीम बाघिन को देख कर पीछे हट गई। जमुनहा निवासी सतनाम सिंह के बैल को गन्ने में छिपी बाघिन ने बुधवार की सुबह छह बजे निवाला बना लिया था। इसके बाद से वहां निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगाई गई थी। बुधवार की शाम वहीं गन्ने में छिपी बाघिन बाहर निकलकर मरे पड़े बैल के पास आ गई। निगरानी में लगी वन विभाग की टीम बाघिन को देख कर पीछे हट गई। वन दरोगा जगदीश वर्मा ने पुष्टि कर बताया निगरानी करते समय अचानक मरे पड़े बैल के पास बाघिन आ गई। बृहस्पतिवार की सुबह कांबिंग करते समय बाघिन के पग चिन्ह महेशपुर के जंगल की तरफ मिले हैं। जिससे लग रहा है गन्ने में छिपी बाघिन यहां से निकल कर जंगल की तरफ चली गई है। दूसरे बाघ के पग चिन्ह कठिना नदी के आंवला पुल की तरफ मिले हैं। फिर भी यहां बाघों की चहल कदमी को देखते हुए लोकेशन ट्रेस करने के लिए शुक्रवार को कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर कठिना नदी का किनारा है। बाघों की चहलकदमी की दहशत में जी रहे सुभाषनगर, जमुनहा के किसानों में जागरूकता दिखाई पड़ती है। यहां के किसान ग्राम प्रधान लखबीर सिंह, ज्ञानी महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह का कहना है कि कठिना नदी के किनारे बोई गई फसलों की तरफ वे लोग समूह के साथ शोर मचाते हुए खेतों की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed