फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फूलबेहड़ की सहायक अध्यापिका को किया सस्पेंड

फूलबेहड़ की सहायक अध्यापिका को किया सस्पेंड

Mon, 08 Oct 2018 05:40 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
फूलबेहड़ की सहायक अध्यापिका को किया सस्पेंड
फूलबेहड़ की सहायक अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

क्रासर......
बगैर कार्य किए हासिल कर रही थीं वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नरहर की सहायक अध्यापिका को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है, जिन्हें बगैर कार्य किए फर्जी तरीके से वेतन हासिल करने का दोषी पाया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही सहायक अध्यापिका के खिलाफ लगे आरोपों की जांच नकहा ब्लॉक के बीईओ अमित वर्मा को सौंपी गई है।
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि बीईओ मुख्यालय रामजनक वर्मा ने चार अक्तूबर 2018 को प्राथमिक विद्यालय नरहर का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें सहायक अध्यापिका साधना प्रजापति चिकित्सीय अवकाश पर पाई गईं। अभिलेखों की सघन जांच की गई, तो पता चला कि उपस्थिति पंजिका पर चिकित्सीय अवकाश अंकित किया जा रहा है। जबकि वेतन निकालने के लिए पावना बिल पर हस्ताक्षर करके भेजा, जिससे चिकित्सीय अवकाश को सर्विस बुक में इंट्री न किया जा सके। जांच में पता चला कि उपस्थिति पंजिका में चिकित्सा अवकाश और पावना बिल पर हस्ताक्षर करके वेतन कई महीनों से निकाला जा रहा था। बीएसए ने इसे विभाग के साथ धोखाधड़ी और अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए सहायक अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया। इस अवधि में सहायक अध्यापिका को प्राथमिक विद्यालय गुरुनानक पुरवा में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स=
सात विद्यालयों के संचालन को दिखाई हरी झंडी
लखीमपुर खीरी। लिपिकीय त्रुटि की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अपने आदेश का खंडन करने को विवश हो गए हैं। चार दिन पहले नगर शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र के 48 विद्यालयों को बगैर मान्यता प्राप्त के संचालित होने पर बंद कराने की कार्रवाई शुरू की थी, जिससे विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया। मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी त्रुटिवश बंद कराने का फरमान जारी कर दिया गया, जिसके बाद शिकायतों का संज्ञान लेकर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने सात विद्यालयों को क्लीनचिट देकर संचालन की अनुमति देते हुए आदेश जारी किया है। बीएसए ने बताया कि माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी माधवपुर लखीमपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर महाराजनगर, आक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल फत्तेपुर सैंधरी, जनता मांटेसरी स्कूल हाथीपुर नगर क्षेत्र, ज्ञानदायिनी शिशु मंदिर नौरंगाबाद, चिल्ड्रेन एकेडमी गोला गोकरणनाथ, ब्राइट लैंड एकेडमी मेला मैदान लखीमपुर को नियमानुसार विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed