{"_id":"5b6838c14f1c1b54638b6b22","slug":"201533556929-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरी एग्रो केमिकल्स के चार नमूने फेल, लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरी एग्रो केमिकल्स के चार नमूने फेल, लाइसेंस सस्पेंड
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुआरी एग्रो केमिकल्स के चार नमूने अधोमानक मिले, लाइसेंस सस्पेंड
जिला कृषि अधिकारी ने भरे थे नमूने, नोटिस देकर मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। निघासन स्थित जुआरी एग्रो केमिकल्स की खाद की दुकान से भरे गए माइक्रोन्यूटेंट के पांच नमूनों में से चार नमूने जांच में अधोमानक मिले। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
ऐरा चीनी मिल का संचालन करने वाले जुआरी ग्रुप ने जनपद में खाद का कारोबार भी फैला रखा है। जुआरी एग्रो केमिकल्स के नाम से पांच खाद की दुकानें हैं। एक माह पहले जिला कृषि अधिकारी ने निघासन स्थित खाद की दुकान से माइक्रोन्यूटेंट खाद के पांच नमूने लिए थे। करीब एक माह बाद लैब रिपोर्ट आई, जिसमें चार नमूने अधोमानक मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने निघासन स्थित जुआरी एग्रो केमिकल्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फर्म के मालिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन