{"_id":"5b58c4cb4f1c1b466d8b6e3c","slug":"201532544203-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलीकॉप्टर से बाढ़ बचाव व राहत कार्य का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलीकॉप्टर से बाढ़ बचाव व राहत कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र ... लखनऊ के ध्यानार्थ
25एलकेएच409, 410, 411, 412, 413, 414
एयर लिफ्टिंग से बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए मॉक ड्रिल
सात जिलों के अधिकारियों को मुंजहा हवाई पट्टी पर एक साथ दी ट्रेनिंग
- राहत आयुक्त सहित कई जिलों के डीएम ने की शिरकत
- मौसम खराब होने के कारण तीन घंटे देरी से शुरू हुआ प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सात जिलों के अधिकारियों को एक साथ प्रशिक्षण पलिया की मुंजहा हवाई पट्टी पर दिया गया। इस दौरान की गई मॉक ड्रिल में एयर फोर्स के अधिकारी और जवानों ने बाढ़ की विभीषिका के समय प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत सामग्री, भोजन पैकेट आदि शीघ्र पहुंचाने का रिहर्सल किया। अधिकारियों ने जाना की कैसे एयर ड्रापिंग और एयर लिफ्टिंग की जाए।
पलिया की मुंजहा हवाई पट्टी पर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ के दौरान हेलीकाप्टर से बचाव कार्य की जानकारी दी गई। हालांकि प्रशिक्षण का समय अपराह्न 12 बजे था, लेकिन खराब मौसम की वजह से हेलीकाप्टर एवं टीम निर्धारित समय से करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद आनन-फानन प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बाढ़ में फंसे लोगों के अलावा ऐसे व्यक्ति जो लापता हो गए हैं उन्हें ढूंढना महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए लापता व्यक्ति का पूर्ण विवरण जैसे नाम, उम्र एवं पते की भी सूची तैयार की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में पहली बार वायु सेना के साथ ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम, एडीएम, एसडीएम आदि मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के दौरान यह रहे मौजूद
प्रशिक्षण के दौरान राहत आयुक्त संजय कुमार, विशेष सचिव राजस्व किंजल सिंह, कर्नल डीपी सिंह, डीएम पीलीभीत अखिलेश कुमार मिश्रा, डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ साउथ खीरी समीर कुमार, डीएफओ उत्तर खीरी डॉ. अनिल कुमार पटेल, एसपी खीरी रामलाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी कासगंज राकेश कुमार, एडीएम खीरी अरुण कुमार सिंह, सीतापुर एडीएम विनय कुमार पाठक, बहराइच एडीएम राम सुरेश वर्मा, एसडीएम मोतीपुर कीर्ति प्रकाश, धौरहरा एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, निघासन एसडीएम केशवनाथ गुप्त, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, सीओ पलिया प्रदीप यादव, सिंचाई विभाग जेई दीपक कुमार तिवारी, तहसीलदार पलिया अनिल कुमार यादव, कोतवाल दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।