{"_id":"5b240a8a4f1c1bfa6e8b825d","slug":"201529088650-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अलविदा की नमाज, रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अलविदा की नमाज, रही भीड़
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15एलकेएच 06, 14, 15, 204, 301,
15एलकेएच 401, 402, 551
मुल्क की सलामती की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
शांतिपूर्ण ढंग से हुई अलविदा की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रमजान के अंतिम शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, हिदायतनगर, प्यारेपुर, नौरंगाबाद आदि मस्जिदों में मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ अलविदा की नमाज हुई। कई मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ के चलते मस्जिद के बाहर तक लोगों ने कतारबद्ध होकर नमाज पढ़ी।
अलविदा की नमाज के चलते शहर में कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया। पूरे शहर में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों के आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था रही। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी रामलाल और एसडीएम अरुण सिंह ने भी विभिन्न मस्जिदों में जाकर नमाजियों से मुलाकात की और व्यवस्था का जायजा लिया।
पलियाकलां। शहर के सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज हुई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, नई मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन
बांकेगंज। क्षेत्र में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इस मौके पर बांकेगंज, झाऊपुर, गुलाब नगर, पिपरिया मस्जिद में अकीदतमंदों ने अलविदा की नमाज अदा की। इस मौके पर सुरक्षा बल तैनात रहा।
मैलानी। सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की र्गई। मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद, मोहल्ला काली मंदिर स्थित मदीना मस्जिद, मैलानी गांव की जामा मस्जिद और गौतमनगर स्थित नूरी मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा की गई।
अमीरनगर। रमजान के आखिरी जुमे को इलाके की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज मुकर्रर समय पर अदा की गई। कस्बे की औलिया मस्जिद में मौलाना सरफराज खां ने अलविदा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा देवरिया, मथना, मोहम्मदपुर, धुरहा, रसूलपुर, गरदहा, ढाका सहित इलाके की सभी मस्जिदों में नमाज हुई।
खीरी टाउन। कस्बे की सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क में खुशहाली और अमन की दुआएं मांगी गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी रामलाल वर्मा ने ईदगाह का निरीक्षण किया और अंजुमन इस्लामिया के लोगाें से मुलाकात की।
अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों के आसपास नगर पंचायत ने साफ सफाई कराई और चूना डलवाया। झंडेवाली मस्जिद, रहमअली मस्जिद, मस्जिदे गौसुल आजम में नमाजियों की सफे मस्जिद के बाहर तक लगी रही और लोगाें ने नमाजे अलविदा अदा की।
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना एहसान अली नूरी ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। नूरी मस्जिद, कादरी मस्जिद, ईदगाह मस्जिद, बरकाती मस्जिद सहित अर्जुननगर कालोनी, इस्लामनगर कालोनी, हफीजपुर आदि स्थानों पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज अता की गई।
रजागंज। गांव मुर्तिहा, करनपुर, सियाथू, सौंठन, भल्लिया बुजुर्ग, खम्हौल, जलालपुर, कुनैठिया, घुंघुची, रजागंज, रामपुर गोकुल आदि गांवों में रोजदारों ने अलविदा की नमाज अदा की। मौलाना आजाद अली, आरिफ अली रियाज ने अलविदा की नमाज पढ़ाई।
ममरी। अलविदा पर ममरी, हैदराबाद, अजान, गनेशपुर, नयागांव, अल्लीपुर, चांदामऊ, घरथनियां, मूड़ाविश्नू, कोटबारा, शहाबुद्दीनपुर, परेली, वनबुधेली, रोशननगर, सौंखिया, सरकारगढ़, अहमदनगर आदि स्थानों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई, जहां पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
मैलानी में साढ़े आठ बजे होगी ईद की नमाज
अलविदा की नमाज से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुल कादिर ने ईद की नमाज का ऐलान किया। उन्होंनेे बताया र्कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे होगी। उन्होंने लोगों से ईद के दिन ईदगाह में वक्त पर पहुंचने की अपील की। कहा कि नमाज मुकर्रर वक्त पर औेर बिना किसी के इंतजार शुरू हो जाएगी।