फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सेमी फाइनल जीत कर फाइनल में पहुंची गोला और लखनऊ की टीमें

फाइनल में भिड़ेंगी गोला और लखनऊ की टीमें

Thu, 21 Dec 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सेमी फाइनल जीत कर फाइनल में पहुंची गोला और लखनऊ की टीमें
हाॉकी - फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर हो रहे 55 वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए सेमीफाइनल में ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला और केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की टीम जीत हासिल कर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर सेमी फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ लखपतराम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला और डीएचए गोरखपुर के बीच खेला गया। आठवें मिनट में ध्यानचंद क्लब गोला के शुभम ने पहला फील्ड गोल किया, 21वें मिनट में डीएचए गोरखपुर के हैदर ने एक गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। 22वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी मोहम्मद तारिक ने फील्ड गोल किया। 38वें मिनट में गोला के लबी ने फील्ड गोल्ड किया। 39वें मिनट में गोला के ही शिवम भारद्वाज ने फील्ड गोल कर दिया। दोनों टीमों के कड़े मुकाबले में गोला की टीम ने 3-1 से विजय हासिल कर ली।
विज्ञापन

दूसरा मैच स्टार इलेवन बलरामपुर और केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के बीच खेला गया। खेल के दूसरे मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी मोहम्मद दानिश ने फील्ड गोल किया। 29वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी शाहरुख ने फील्ड गोल किया। 50वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी दीपू रावत ने फील्ड गोल कर जीत सुनिश्चित कर ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ की टीम 2-1 से जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग मोहम्मद सलीम, नितिन सक्सेना, रिषी सक्सेना और मनीष कुमार ने की। संचालन आशीष पांडे ने किया, टेक्निकल टेबल पर राजेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर कौशल वर्मा, सरोज वर्मा, कपिल वर्मा, सतीशचंद वाजपेई, सुशील कुमार मिश्र, आदित्य कुमार पांडे, नरेंद्र बहादुर वर्मा, डॉ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।


प्रादेशिक हाकी टूर्नामेंट का फाइनल आज
टूर्नामेंट के संयोजन मंत्री श्याममूर्ति शुक्ल ने बताया कि फाइनल मैच ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला और केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के बीच 22 दिसंबर को एक बजे से कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा। समापन समारोह में खिलाड़ियों और विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed