{"_id":"599985664f1c1beb438b46b2","slug":"201503233382-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन पहुँचे घाघरा किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन पहुँचे घाघरा किनारे
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। ईसानगर के कटान प्रभावित गांव हटवा, सरैया, निहालपुरवा में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से उनका हाल चाल पूछा और कटान पीड़ितों की दयनीय हालत देख सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद उजड़ते घरों और सड़कों किनारे खानाबदोश सी जिंदगी जी रहे कटान पीड़ितों को देख भावुक हो उठे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है, तबसे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। व्यापारी हों या किसान सब परेशान हैं। सबसे खराब हालात तो कटान पीड़ितों की है। इनका पुरसाहाल कोई नहीं है। हाल ही में मुख्यमंत्री सिसैया में बड़ी- बड़ी बातें कर चले गए। प्रोटोकाल के बाद भी उन्हें हटवा गांव आना मंजूर नहीं हुआ। वह कटान पीड़ितों का दर्द नहीं जानना चाहते। जितिन प्रसाद ने कहा जनता मोदी सरकार को नकार चुकी है। जल्द देश में कांग्रेस की सरकार आयेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ भ्रमण में डॉ. देवराज सिंह, राजीव अग्निहोत्री, डॉ. जमाल अहमद, दीपक बाजपेई, बाबूराम दीक्षित, राजेश अवस्थी, रामेंद्र अवस्थी, रामजी सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।