फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 positives found in the district including two children

दो बच्चों सहित जिले में मिले 20 पॉजिटिव

Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
20 positives found in the district including two children
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सात दिन में ही 42 संक्रमित मिले चुके हैं। जबकि एक बच्चे की मौत हुई है। अब संक्रमितों की संख्या 42 है। विभागीय लोग बताते हैं कि इनमें तीन संक्रमित गैर जनपद के हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह लोगों की एंटीजन और 14 की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साल 20 लोगों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। संक्रमितों में दो बच्चों के साथ दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 संक्रमितों में तीन लोग दूसरे जिले के हैं। इन 17 संक्रमितों में तीन गोला, एक मोहम्मदी, एक तिकुनिया, दो निघासन एवं 10 लोग लखीमपुर शहर से लेकर सदर तहसील निवासी है। इधर, स्वास्थ्य कर्मी के पॉजिटिव मिलने पर सीएमओ ने कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए दो दिन के लिए बंद करा दिया है।
विज्ञापन

नए वैरिएंट से निपटने के लिए प्रशासन तैयार
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी होने का दावा कर रहा है। एसीएमओ कुलदीप आदिम ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड सहित गोला, मोहम्मदी, पलिया और निघासन सीएचसी में 12 बेड का पीआईसीयू यानी पीकू वार्ड है। जिला एवं महिला अस्पताल सहित सात सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट भी लग चुके हैं। उधर, एल-टू अस्पताल जगसड में 150 बेड हैं। वहीं ओयल के मोतीपुर में 200 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है। बस एक दो दिन में हैंडओवर होने वाला है, जिसे एल- टू अस्पताल बना दिया जाएगा। जो सारी सुविधाओं से युक्त है। वहीं जगसड़ अस्पताल में 20 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट, 20 बेड का आइसोलेशन और 11 बेड का पीकू वार्ड रिजर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित बताते हैं कि इस बार कोरोना वायरस अधिक संक्रामक है। एक संक्रमित कई लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। इससे बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि भीड़ वाले स्थानों पर जाने से तौबा कर लें। हो सकता है कि भीड़ में कोई संक्रमित ही घूम रहा हो। घर से निकलने पर मास्क लगाएं, हाथों की सफाई का खास ध्यान रखें। हाथ धुलने की आदत डालें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। घर से निकलने के बाद चेहरे को अनावश्यक रूप से छूने से बचें।
संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग नहीं लगा रहे मास्क
जिले में नये साल की शुरुआत से ही कोरोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घूम रहे हैं। शनिवार को सदर चौराहे से लेकर सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए घूमते दिखे। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गाइडलाइन का सख्ती से पालन न होने से कोरोना पर काबू पाना नामुमकिन है।

संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। जिलेवासियों से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर पर ही रहें। जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वह लोग वैक्सीनेशन अवश्य करा लें। क्योंकि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी नियम के साथ वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव है।
- डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed