{"_id":"56e8572c4f1c1be5468b4571","slug":"20-and-14-hours-in-the-village-will-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 20 और गांव में 14 घंटे मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 20 और गांव में 14 घंटे मिलेगी बिजली
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिस्टम कंट्रोल ने 132 केवी छाउछ उपकेंद्र पर दर्ज कराया मैसेज
लखनऊ स्थित सिस्टम कंट्रोल ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। जिसके मुताबिक शहरी क्षेत्र में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। 132 केवी छाउछ उपकेंद्र पर दर्ज कराए गए मैसेज में बिजली कटौती की समय भी दे दिया है।
छाउछ उपकेंद्र के अवर अभियंता आर एन मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में दोपहर दो बजे से लेकर शाम चार बजे तक और एक बजे से तीन बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र को 14 घंटे बिजली सप्लाई करने का निर्देश हुआ है। जिसके मुताबिक रात में 12.30 बजे से लेकर सुबह 9.30 बजे तक और शाम चार बजे से रात 11 बजे तक बिजली सप्लाई की जाएगी। बता दें कि अभी हाल में ही सिस्टम कंट्रोल द्वारा जारी किए गए शेड्यूल को रद् कर नए शेड्यूल को लागू कर दिया है। लखीमपुर खीरी जिले में नए शेड्यूल को मंगलवार की रात से लागू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को क्षेत्र में बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।