{"_id":"62795dee5178af31f20a7d6b","slug":"197-10-lakhs-were-received-for-the-marriage-of-753-poor-daughters-lakhimpur-news-bly4841899179","type":"story","status":"publish","title_hn":"753 गरीब बेटियों की शादी के लिए कराने 197.10 लाख मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
753 गरीब बेटियों की शादी के लिए कराने 197.10 लाख मिले
विज्ञापन
प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये होंगे खर्च, 45 हजार रुपये दिए जाएंगे लाभार्थी को
सीएम सामूहिक विवाह के लिए 76.50 लाख और शादी अनुदान योजना में 120.60 लाख मिले
लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार ने 753 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराने के लिए 197.10 लाख रुपये खीरी को आवंटित किए हैं। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 76.50 लाख रुपये मिले हैं। वहीं शादी अनुदान योजना के तहत सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों के लिए 120.60 लाख रुपये मिले हैं।
वर्ष 2022-23 में सहालग सीजन चालू है, लेकिन अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ एक भी पात्र लाभार्थी को नहीं मिल सका है। अब सरकार द्वारा बजट विभागों को मिलने से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हो सकेंगी। समाज कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिले बजट से 150 परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाएंगी। प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये व्यय होंगे, जिसमें से 45 हजार रुपये लाभार्थी को मिलेंगे। इस योजना के लिए सभी ब्लॉकों से आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित किया जाएगा।
वहीं शादी अनुदान योजना के तहत लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग को सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के लिए 20 लाख रुपये मिले हैं, जिससे 100 पात्रों को लाभान्वित किया जा सकेगा। वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पिछड़ा वर्ग की बेटियों की शादी के लिए एक करोड़ 60 हजार रुपये मिले हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल ने बताया कि इस धनराशि से 503 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
दो योजनाओं में 250 लाभार्थियों की शादी कराने के लिए समाज कल्याण विभाग को बजट मिला है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह कराने के लिए बजट मिला है, जिसके लिए सभी ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित करके आवेदन पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं शादी अनुदान के लिए प्राप्त हुए आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- सुधांशु कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी