फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साहब हमरे लरिका कैइहां उठा लै गए, वहकी जान बचाय लेउ

साहब हमरे लरिका कैइहां उठा लै गए, वहकी जान बचाय लेउ

Sun, 07 Apr 2019 01:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
साहब हमरे लरिका कैइहां उठा लै गए, वहकी जान बचाय लेउ
लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली के गांव घुरघुट्टा बुजुर्ग निवासी एक महिला शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंची। उसने एएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि साहब हमरे लरिका कैइहां उठा लै गए हैं, वहकी जान बचाय ले लेउ नाय तौ वहिलोग कुछ उल्टा सीधा लिखाय लेहे। महिला का कहना है कि उसके पुत्र दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोपी इस मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ धौरहरा और प्रभारी निरीक्षक को बरामद कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव घुरघुट्टा बुजुर्ग निवासी कामता प्रसाद की पत्नी पुष्पा देवी परिवार के कुछ लोगों के साथ एएसपी घनश्याम चौरसिया से मिलीं। उन्होंने एएसपी को बताया कि उनका पुत्र दुल्ला 26 मार्च को गांव नयापुरवा के निकट स्थित अपने खेत पर गांव के ही हरिनरायन के साथ गुड़ाई कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते सुबह करीब नौ बजे गांव मूड़ी निवासी रामनरेश, बाल गोविंद, रेखा देवी और विशाल पांच-छह अज्ञात लोगों ने पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 29 मार्च को जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे थे। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इस पर पांच अप्रैल को पुत्र एसपी के सामने पेश और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी धौरहरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार की सुबह दुल्ला मजदूरी करने जा रहा था। नामजद आरोपियों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया। उसे विश्वास है कि आरोपी पुत्र को धमकाकर अपने पक्ष में उल्टा सीधा लिखवाकर दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ धौरहरा और प्रभारी निरीक्षक धौरहरा को युवक को बरामद कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला मेरे सामने पेश हुई थी। धारा 307 के मामले में नामजद आरोपियों पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया है। सीओ धौरहरा और प्रभारी निरीक्षक को तलाश कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घनश्याम चौरसिया, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed