फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सालों से बंद पड़े गेट से पार्क प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

सालों से बंद पड़े गेट से पार्क प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सालों से बंद पड़े गेट से पार्क प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का दुधवा तिराहे पर मुख्यालय बना हुआ है। बाहर से आए सैलानियों को मुख्यालय ढूंढने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए बीते कुछ दिन पहले ही पार्क प्रशासन ने मौखिक रूप से गेट के बाहर अतिक्रमणकारियों को हटने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों को हटाया। अब पार्क प्रशासन सालों से बंद पड़े गेट को फिर से सुचारू करना चाहता है। साथ ही गेट के पास ग्लो साइन बोर्ड लगाकर सौंदर्यीकरण करने की भी बात पार्क प्रशासन कह रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क में दूर-दराज के साथ ही विदेशों से भी सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। काफी सैलानियों को पार्क का मुख्यालय ढूंढने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर पार्क की तरफ से मौखिक रूप से कुछ दिन पूर्व गेट के सामने अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। जिसके बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। अब यहां पर अच्छी खासी जगह पार्क प्रशासन को मिल गई है। जिसपर अब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि दूरदराज से आने वाले सैलानियों को मुख्यालय ढूंढने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए अतिक्रमण हटाया गया है। बताया कि काफी सालों से बंद पड़े गेट को भी खोला गया है इस गेट से आवागमन होगा जबकि पुराने गेट से आवासीय कर्मचारियों का आना-जाना रहेगा। गेट के सामने ग्रीन पट्टी का निर्माण कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। दुधवा नेशनल पार्क के ग्लो साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे सैलानियों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed