{"_id":"5c17d585bdec22571463d02a","slug":"191545065861-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप डाकपाल ने रिटायर्ड डाकिया के खाते से निकाले एक लाख रुपये विदड्राल फार्म पर दस्तखत के बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप डाकपाल ने रिटायर्ड डाकिया के खाते से निकाले एक लाख रुपये विदड्राल फार्म पर दस्तखत के बना रहा था दबाव
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उप डाकपाल ने रिटायर्ड डाकिया के खाते से निकाले एक लाख
मैलानी। डाकघर के उप डाकपाल ने रिटायर्ड डाकिया के खाते से चुपचाप एक लाख रुपये निकाल लिए और एक दिन बाद डाकिया पर विड्राल फार्म पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा, मामला तूल पकड़ने पर लोगों ने डाकघर के सामने जोरदार हंगामा किया। इस पर डाकघर में जांच को पहुंचे डाक निरीक्षक ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर उप डाकपाल के निलंबन की संस्तुति डाक अधीक्षक से की। पीड़ित डाकिया ने मामले की तहरीर पुलिस को भी दी।
मोहल्ला धर्मशाला निवासी छुटकन्नू लाल डाक विभाग में डाकिया के पद से रिटायर हुए थे और उनका खाता मैलानी उप डाकघर मेें है, इसी खाते में उनकी पेंशन आती है। छुटकन्नू ने तीन दिसंबर को खाते से पेंशन के दस हजार रुपये निकाले उप डाकपाल जगदीश प्रसाद ने बाद में पासबुक चढ़ाने की बात कह उनकी पासबुक डाकघर में ही रख ली। 17 दिसंबर को उप डाकपाल छुटकन्नू से एक लाख रुपये उधार मांगने और विड्राल फार्म पर हस्ताक्षर करने को कहा, इंकार करने पर वह अधिक दबाव डालने लगा। शक होने पर छुटकन्नू पोस्ट ऑफिस पहुंचे और अपनी पासबुक चेक करवाई, तो उसमें 15 दिसंबर को ही एक लाख रुपये निकासी दर्ज थी। यह जानकारी होने पर लोग हंगामा करते हुए डाकघर गए और प्रदर्शन करने लगे। डाकघर में उस समय डाक निरीक्षक गोला अमित कुमार वार्षिक जांच कर रहे थे। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल उप डाकपाल के निलंबन की संस्तुति डाक अधीक्षक से की।
उधर छुटकन्नू ने मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बचत खाता संख्या 2020716114 से 15 दिसंबर को बिना मेरे निकाले उप डाकपाल जगदीश प्रसाद ने एक लाख रुपये निकाल लिए। तहरीर में उन्होंने उप डाकपाल पर धोखधड़ी से पैसा निकालने की बात लिखते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
डाकघर में पैसे में फर्क आ गया था, उसे पूरा करने के लिए मैं पंडित जी छुटकन्नू लाल से पैसा उधार मांगने के लिए विड्राल पर दस्तखत कराने गया था। धोखाधड़ी से पैसा निकालने की मेरी मंशा नहीं थी, ऐसी बात होती तो मैं उनसे विड्राल पर दस्तखत कराने क्यों जाता।
जगदीश प्रसाद, उप डाकपाल, मैलानी खीरी
मैं वार्षिक जांच के लिए आया था। इसी बीच छुटकन्नू लाल की खाते से उप डाकपाल के एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया, प्रथम दृष्टया मामला सही मिलने पर मैंने उप डाकपाल के निलंबन की संस्तुति डाक अधीक्षक से की है।
अमित कुमार, डाक निरीक्षक, गोला खीरी
छुटकन्नू लाल की ओर से तहरीर मिल गई है। मामला धोखाधड़ी से रकम निकालने का है। अभिलेखीय साक्ष्यों की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार मिश्र, प्रभारी थानाध्यक्ष, मैलानी, खीरी