{"_id":"5bdef57bbdec22695b77a799","slug":"191541338491-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने कटवा दिए 120 बच्चों के बाल, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने कटवा दिए 120 बच्चों के बाल, विरोध
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों के बाल कटवाए जाने से कुछ अभिभावकों में रोष फैला है। एक अभिभावक ने तो स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं विरोध से बैकफुट पर आया प्रबंधन इसे बच्चों की साफ-सफाई और अनुशासन का मामला बताकर उल्टे अभिभावक की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
सीबीएसई बोर्ड से संचालित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल प्रबंधन ने नाईयों को बुलाकर 120 बच्चों के बाल कटवा दिए। इसी में सेमरी निवासी नसीब सिंह के भांजे जसनदीप सिंह के भी बाल काट दिए गए। स्कूल से वापस घर लौटने पर जसनदीप के मामा नसीब सिंह ने बगैर सूचना के बाल काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए स्कूल प्रबंधन से बात की, तो आरोप है कि प्रबंधक आग बबूला हो गए और नसीब सिंह से अभद्रता से बात की। इसके बाद नसीब सिंह ने मामले में स्कूल प्रबंधन पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर संपूर्णानगर थाने में दी है।
सिर्फ एक अभिभावक जो बच्चे का मामा है, वह बेवजह मामले को तूल दे रहा है। जिन बच्चों के बाल बड़े हो गए थे, ऐसे 120 बच्चों के बाल और नाखून कटवाए गए हैं। इसकी सूचना अभिभावकों को भी है। जसनदीप सिंह के बाल पहले से ही कटे हुए थे, जिसे छोटे करवाए गए हैं।
विज्ञापन
गुरुकृपाल सिंह, प्रबंधक, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल