{"_id":"5bb9f6c8867a55688103fd70","slug":"191538913992-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की आशंका से सड़क पर बंद रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की आशंका से सड़क पर बंद रही आवाजाही
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
बाघ की आशंका से सड़क पर रहा सन्नाटा
दुबग्गा रोड पर बाइक सवार को दिखा लकड़बग्घा
लोगों ने आना-जाना किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज/ सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के बिदौरा गांव में पिछले दो दिन से शावकों के साथ बाघिन देखे जाने की चर्चा से लोग दहशत में हैं। शनिवार शाम छह बजे सैदापुर गांव के पश्चिम मंदिर के पास खेत में बाघ देखे जाने का शोर मचा। सैदापुर निवासी रामनाथ को बाघ दिखा तो वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।
इस बीच सैकड़ों की भीड़ लाठी-डंडा लेकर बाघ खदेड़ने के लिए जमा हो गई। बाघ की मौजूदगी की आशंका के बीच सैदापुर, राजापुर संपर्क मार्ग पर करीब दो घंटे तक लोगों की आवाजाही बंद रही। आलम यह है कि ग्रामीणों ने अकेले खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है। शाम होते ही लोग बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं। उधर, कस्बा निवासी अमीनुद्दीन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह बाइक से दुबग्गा पशु बाजार की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें गन्ने के खेत किनारे एक लकड़बग्घा दिखाई दिया। हॉर्न बजाने पर वह खेतों में जाकर छुप गया।