फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से नई बिल्डिंग की विद्युत सप्लाई ठप्प

जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से नई बिल्डिंग की विद्युत सप्लाई ठप्प

Mon, 06 Aug 2018 06:04 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से नई बिल्डिंग की विद्युत सप्लाई ठप्प

विज्ञापन

शार्ट सर्किट से जिला अस्पताल में बिजली सप्लाई ठप
टार्च की रोशनी में मरीज देखने को विवश हुए डॉक्टर
ठप्प रहा ओटी का कार्य, नहीं हो सके ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में सुबह शार्ट सर्किट से बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। किसी मरीज का ऑपरेशन नहीं हो सका। डॉक्टरों को टार्च की रोशनी में मरीजों को देखना पड़ा।
नई बिल्डिंग में विद्युत सप्लाई के लिए डाली गई अंडर ग्राउंड केबिल सोमवार को ध्वस्त हो गई। इससे नई बिल्डिंग की समूची बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इससे मरीजों के ऑपरेशन का कार्य प्रभावित रहा जब कि इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन


आठ ऑपरेशन होने थे
ऑपरेशन रूम प्रभारी रमाकांत पांडे ने बताया कि आठ ऑपरेशन होने थे लेकिन विद्युत सप्लाई न मिल पाने के कारण ऑपरेशन नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि सोमवार को सर्जन डॉ.सतीश कुमार को चार, डॉ. हर्ष भारती को दो और डॉ.अशोक कुमार को दो ऑपरेशन करने थे, हालांकि कोई भी मरीज गंभीर ऑपरेशन वाला नहीं था। इसलिए उनका ऑपरेशन अब मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन हो रहा शार्ट सर्किट
बिल्डिंग हैंडओवर हुए मात्र छह महीने बीते हैं लेकिन अब तक कई बार शार्ट सर्किट हो चुका है। आए दिन शार्ट सर्किट से मरीजों और डॉक्टरों को परेशान होना पड़ता है। ऑपरेशन कार्य भी प्रभावित होता रहता है। सब से ज्यादा इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को देखने में होती है।


6 एलकेएच 5
टार्च की रोशनी में देखे गए मरीज
नई बिल्डिंग में दांत के डॉक्टर बैठते हैं। बिजली न होने के कारण डेंटल हाईजीनिष्ट आशुतोष कुमार को काफी असुविधा हुई। ओपीडी में मरीजों का टार्च की रोशनी में परीक्षण कर दवाएं लिखी गईं।


वर्जन
सोमवार को शार्ट सर्किट के कारण नई बिल्डिंग की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे अंधेरा हो जाने के कारण ऑपरेशन नहीं हो सके। आए दिन बिजली लाइन में आ रही दिक्कतों को को दुरुस्त कराने लिए अधिकारियों को लिखा गया है।
- डॉ.आरके वर्मा सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed