फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दौलतापुर स्कूल में है जलभराव, मगरमच्छों का खतरा

दौलतापुर स्कूल में है जलभराव, मगरमच्छों का खतरा

Mon, 06 Aug 2018 05:32 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
दौलतापुर स्कूल में है जलभराव, मगरमच्छों का खतरा

विज्ञापन

स्कूल के समीप तालाब में मगरमच्छ होने से खतरा
दौलतापुर के ग्राम प्रधान ने सोमवार को स्कूल में करा दी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। दौलतापुर प्राथमिक स्कूल के पीछे एक तालाब स्थित है। ग्रामीणों के मुताबिक इस तालाब में दो मगरमच्छ हैं जो कई जानवरों को निवाला बना चुके हैं। दौलतापुर स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को काफी खतरा बना हुआ है। इसी के चलते ग्राम प्रधान ने सोमवार को स्कूल में छुट्टी करा दी।

बता दें कि दौलतापुर गांव हमेशा से बाढ़ की चपेट में रहता है। बरसात के दिनों में तालाब समेत आसपास काफी जलभराव हो जाता है। प्राथमिक स्कूल में भी दो से तीन फुट तक पानी भरने की समस्या हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में दो मगरमच्छ रहते हैं। अभी हाल ही में इन मगरमच्छों ने कई पालतू मवेशियों को भी अपना शिकार बना लिया था। प्राथमिक स्कूल में भी मगरमच्छ घुस आते हैं, जिनसे बच्चों को खतरा बना रहता है। इसके बारे में अभिभावकों ने ग्राम प्रधान को अवगत कराते हुए बच्चों की सुरक्षा कराने को कहा। इसी के चलते सोमवार को ग्राम प्रधान मोहर सिंह के हस्तक्षेप के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि वनविभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed