{"_id":"5b2559244f1c1b624d8b680e","slug":"191529174308-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंच गए युवक पर गुलदार ने बोला हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौंच गए युवक पर गुलदार ने बोला हमला, जख्मी
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 16एलकेएच405, 406
गुलदार ने युवक को जख्मी किया
सीएचसी में कराया गया भर्ती, मौके पर मिले गुलदार के पगचिह्न
महंगापुर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के विशेनपुरी में सुबह खेत पर गए युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। काफी देर तक संघर्ष के बाद गुलदार वहां से भाग गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। उधर गुलदार के हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल पर गुलदार के पगचिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार अपने शावकों के साथ कई दिनों से क्षेत्र में है। इसकी वजह से लोग दहशत में हैं।
विशेनपुरी निवासी भरत का 26 वर्षीय पुत्र विनोद सुबह खेत पर गया था। वहां एक गुलदार ने हमला कर दिया। विनोद के मुताबिक वह काफी देर तक गुलदार से संघर्ष करता रहा। उसको गन्ने के खेत से खींच कर अपने घर तक भी ले आया। आबादी वाले इलाके में आने के बाद गुलदार विनोद को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया।
दहशतजदा ग्रामीण खेत की तरफ जाने से बच रहे
ग्रामीणों के मुताबिक शावकों के साथ एक गुलदार खेतों में मौजूद है। उसे लेकर लोगों में दहशत है। यही वजह है कि गांव के लोग खेत की तरफ अकेले जाने से बच रहे हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने के खेतों में सर्च अभियान चलाया जाएगा, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।