{"_id":"5b1fd2564f1c1ba96e8b7a3a","slug":"191528812118-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार महिला पुष्पा सिंह बनी निर्विरोध अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार महिला पुष्पा सिंह बनी निर्विरोध अध्यक्ष
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12एलकेएच01, 02
स्लग- अर्बन बैंक पर भी लहराया भाजपा का परचम
पुष्पा सिंह बनी निर्विरोध अध्यक्ष
संचालक मंडल के अरविंद गुप्ता भी बने उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सहकारी समितियों और संघों के चुनाव में भगवा परचम लहराने के बाद अर्बन कोआपरेटिव बैंक भी भाजपामय हो गई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में एकल नामांकन होने के चलते पुष्पा सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बनी हैं। इस पद पर पहली बार महिला उम्मीदवार को सफलता मिली जब कि उपाध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता काबिज हुए हैं। अनिल कुमार यादव को अर्बन बैंक के जिला सहकारी बैंक में प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
राजापुर रोड पर स्थित अर्बन बैंक के प्रधान कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जहां निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ अनिल कुमार सिंह के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले प्रबंध समिति के संचालक पद पर लखीमपुर से पुष्पा सिंह, संजय कुमार मिश्रा, अवधेश कुमार सिंह, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, निघासन रोड से अरविंद कुमार गुप्ता, सिंगाही से सुनील कुमार बत्रा, पलिया कलां से दीपक तलवार, खीरी रोड से संतोष देवी, गोला गोकर्णनाथ से विजय कुमारी, जीएनआईसी से आरती सिंह और मोहम्मदी से दिनेश कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जो सभी भाजपा से ही ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी पुष्पा सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था, जो मंगलवार को हुए चुनाव में दिखा भी। एकल नामांकन के बाद औपचारिकता निभाते हुए निर्वाचन अधिकारी ने दोपहर 12 बजे के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लग गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सभी संचालकों के सहयोग से बैंक को नई ऊॅचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। इसके बाद अध्यक्ष और संचालकों ने संस्थापक सचिव स्वर्गीय सोबरन लाल त्रिवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार, कुलभूषण सिंह, मनोज वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील बाथम, विनोद मिश्रा, विजय शुक्ला उपस्थित रहे।