फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शनिवार की दोपहर तक रहा रूट डायवर्जन, रोडवेज यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

शनिवार की दोपहर तक रहा रूट डायवर्जन, रोडवेज यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें

Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर तक रहा रूट डायवर्जन, रोडवेज यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें
31एलकेएच 11,12,17
विज्ञापन



रूट डायवर्जन ने रोडवेज यात्रियों की बढ़ाई मुसीबत
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर करीब आठ घंटे तक बंद रहा हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली पदयात्रा के लिए जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे बंद कर दिया। इससे दोपहर तक रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ। लखनऊ, गोला और शाहजहांपुर जाने वालों को खासी कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस प्रशासन भी रूट डायवर्ट को लेकर चौकन्ना रहा।
पदयात्रा में जुटने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने ओयल से लेकर एलआरपी, एलआरपी से राजापुर और छाउछ मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। कोई भी छोटा बड़ा वाहन उधर से न निकल सके, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे लखनऊ, सीतापुर लखीमपुर, गोला एवं पीलीभीत, शाहजहांपुर से आने वाली बसों का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ के लिए जहां बसें खीरी के रास्ते लहरपुर होकर चली। वहीं शाहजहांपुर के लिए बसों का संचालन छाउछ से हुआ। वहीं लखनऊ जाने वाली बसों को छाउछ से बेहजम के रास्ते रवाना किया गया।
विज्ञापन



छाउछ चौराहा बना अस्थाई बसअड्डा
संचालन प्रभावित होने पर बस चालकों ने भी खूब मनमानी की। शाहजहांपुर डिपो की कुछ बसें छाउछ तक तो कुछ संकटा देवी चौराहे तक आई। इससे डिपो तक आने वाले यात्रियों को वहां से छाउछ चौराहे तक भागना पड़ा। वहीं लखनऊ से गोला तक जाने वाली कुछ बसें लखीमपुर से ही लौट गईं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब रहे डिपो के अधिकारी
रूट डायवर्ट होने के कारण सीतापुर जाने वाली गोला डिपो की बसें बेहजम रोड से रवाना हुईं जबकि शाहजहांपुर की बसें वहीं से वापस हो लीं। इस दौरान शाहजहांपुर और गोला जाने वाले लोगों को बसों के लिए छाउछ पर भटकना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि जब अधिकारियों को रूट डायवर्ट की जानकारी थी तो शनिवार को छाउछ किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगानी थी, जिससे वह बसों का संचालन व्यवस्थित ढंग से कराते।
.........
वर्जन
रूट डायवर्ट के कारण यात्रियों के सुबह के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि दोपहर बाद स्थित सामान्य हो गई थी और संचालन पूर्व की भांति होता रहा।
- आरके श्रीवास्तव एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed